रायबरेली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। दिनेश प्रताप सिंह ने इस दौरान पीएम मोदी की मां के अपमान का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA ब्लॉक को तगड़ा झटका, 10 से ज्यादा सांसदों के वोट हुए अमान्य

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। मंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे गूंजे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मंत्री और समर्थकों को समझाने में जुटे। पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलुपुर हाईवे का बताया जा रहा है।

राहुल गांधी के रायबरेली आगमन से पहले ही जिले का माहौल गरमा गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

Operation Sindoor के वक्त जैश के गढ़ Active थे भारतीय सिम, नेपाली शख्स पाक की जासूसी में गिरफ्तार

रायबरेली में राहुल गांधी को लेकर लगे विवादित पोस्टर

यूपी के रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे से पहले ही विवादित पोस्टर लग गए थे, इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी को कलयुग का भगवान बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।” फोटो में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है और राहुल गांधी को भगवान विष्णु का दर्जा दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को भगवान महेश का अवतार बताया गया है।

इन पोस्टरों को लगाने वाले का नाम राहुल निर्मल बागी बताया जा रहा है। वो सपा के लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के घर पर छापा, रोहित गोदारा के ठिकानों पर भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version