पुरी: ओडिशा के पुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र के फेमस टूरिस्ट प्लेस बलिहारीचंडी बीच एक छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने गैंगरेप (Odisha Gangrape) किया गया. दो लोगों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया. यह घटना शनिवार को हुई थी. सोमवार को शिकायत दर्ज होने के बाद मामला उजागर हुआ दरअसल, बेइज्जती के डर से पीड़िता शुरू में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी. लेकिन पुरी पुलिस ने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी किया. गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और 1 आरोपी हिरासत में है.

जैश-ए-मोहम्मद पर बड़ा वार, ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के खानदान का अंत,टॉप जैश कमांडर  इलियास कश्मीरी का कबूलनामा

बॉयफ्रेंड के सामने लड़की से गैंगरेप

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शनिवार दोपहर बलिहारीचंडी समुद्र किनारे घूमने गई थी. पैसे एंठने की मंशा से वहां मौजूद आरोपियों ने कपल का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई थी. आरोपियों ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट भी की. बाद में दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया.

लड़की ने हुलिया बताया, आरोपी पकड़े गए

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. लेकिन जैसे ही मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस टीम ने पीड़िता का पता लगाया. जिसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपियों का हुलिया भी बताया. हालांकि, बदनामी के डर से वह शुरुआत में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से डर रही थी. लेकिन पुलिस ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राजी कर लिया.

राहत की खबर! मदर डेयरी ने घटाए दूध, घी और पनीर के दाम, रोज़मर्रा की रसोई का बोझ होगा हल्का

जांच के लिए लैब भेजा आरोपियों का मोबाइल

पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने कहा कि सोमवार को पड़िता ने ब्रह्मगिरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बीएनएस की धारा 70 के तहत मामला दर्ज कर जिला मुख्यालय अस्पताल में लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा. आरोपियों के पास से उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है, कपल के वीडियो की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस के पकड़े जाने से पहले ही वीडियो डिलीट कर दिए थे. जांच और डेटा के लिए मोबाइल को भुवनेश्वर की राज्य फोरेंसिक साइंस लैब में भेजा जाएगा. पुलिस ने बताया कि गैंगरेप में शामिल आरोपी स्थानीय है. पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल सभी युवक स्थानीय हैं और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

Gold Rate Today: सोने के दाम में फिर उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version