शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर दिल्ली से घूमने आए पर्यटक ने पैसों की बारिश कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक ने करीब 20 हजार रुपये फेंके हैं, जिनमें अलग-अलग (100, 50, 20 के नोट) नोट शामिल थे. वहीं, रिज पर तैनात पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ पुलिस कंट्रोल रूम ले गए. जहां युवक से पूछताछ की जा रही है. एसएचओ सदर धर्मसेन नेगी ने बताया, “दिल्ली से एक युवक सतीश कुमार दोस्तों के साथ शिमला आया हुआ था. इस दौरान उसने रिज के पास सड़क पर पैसे फेंके हैं. पुलिस मामले में युवक से पूछताछ की, लेकिन उसने ऐसा करने के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई. वहीं, उसके दोस्तों ने बताया कि युवक कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान हो जाता है. फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है”.

India-Pak मैच पर संजय राउत का सवाल: “क्या खून और क्रिकेट साथ बहेंगे?

जानें क्या है पूरा मामला

शिमला पुलिस के मुताबिक, यह वाक्या करीब 3 बजे के आसपास का है. जब शिमला के रिज पर दिल्ली से आए एक पर्यटक सतीश कुमार ने अचानक रिज पर लगे महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हजारों रुपये सड़क पर फेंक दिए. इसके बाद वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया. इस दौरान शिमला के रिज पर गश्त में तैनात पुलिस जवानों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम ले गई. जहां युवक से पूछताछ की गई.

LPG टैंकर में हुए धमाके की चपेट में आया पंजाब का गांव, दो जिंदा जले, 30 से ज्यादा झुलसे

युवक से पुलिस ने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? जिस पर युवक ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर दान देता रहता है, लेकिन पैसे फेंकने के पीछे की उसने कोई खास वजह नहीं बताई. पुलिस के अनुसार जब उसने सड़क पर पैसे फेंक तो उस वक्त वो अकेला था. पुलिस ने उसके दोस्तों से संपर्क किया. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक कभी-कभी मानसिक रूप से परेशान हो जाता है.

राष्ट्रपति की मुहर: ऑनलाइन गेमिंग विधेयक और आयकर अधिनियम अब कानून बने

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version