रांची : झारखंड विधानसभा में पारित सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विधेयक 2021 पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. राज्य में अब सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही जुर्माने की राशि 200 रुपए से 5 गुना बढ़कर 1000 हो गई. राज्य सरकार लगातार इस विधेयक के पक्ष में काम कर रही थी. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद ये विधेयक पूरे राज्य में जल्द ही लागू किया जाएगा.

कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विधेयक 2021 पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. झारखण्ड विधानसभा से पारित यह संशोधन विधेयक राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था. राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. यह जानकारी राजभवन सचिवालय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई. जिसमें जुर्माने की राशि को बढ़ाने का भी जिक्र है. साथ ही 21 साल से कम उम्र के युवाओं के द्वारा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध माना गया है.

धूम्रपान करने पर लगेगा जुर्माना

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा वर्ष 2021 के मार्च महीने में संशोधन विधेयक को बहुमत के साथ विधानसभा से पारित कराया था. इस संशोधन विधेयक के स्वीकृत होने से पहले तक झारखंड राज्य में सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने पर 200 रुपए जुर्माना का प्रावधान था, जो अब पांच गुना बढ़कर 1000 रुपए हो गया है.

कोरबा में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम, मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राष्ट्रपित से विधेयक को मिली मंजूरी

विधेयक में इस बात का भी उल्लेख है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू या इसके उत्पादों का सेवन नहीं करेगा. इसमें 21 वर्ष से कम आयु के लोगों को तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है.

पहले भी झारखंड कैबिनेट के द्वारा राज्य में हुक्का-बार पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना देना होगा.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version