कोरबा – छत्तीसगढ़ रक्त सेवा समिति द्वारा जिले में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रातः 10.00 बजे से संध्या 6.00 बजे तक आयोजित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ रक्त सेवा समिति ने अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए रक्तदान करने की अपील की है। यह कार्यक्रम जश्न रिसोर्ट बायपास रोड राताखार कोरबा में संपन्न कराया जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ सेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कर एक अच्छा संदेश जिले वासियों को देने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने रक्त दान को एक महादान बताया है जो कि एक जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। समिति ने इस पुनीत कार्य के लिए जिलेवासी को सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने मित्रों परिवार और परिजनों के साथ आकर महा अभियान में सहभागी बन समाज सेवा में अपनी अमूल्य योगदान देने की अपील की है।

रक्त दान सबसे बड़ा दान – जितेंद्र दास महंत

ट्रक ट्रेलर मालिक संघ कोरबा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दास महंत ने बताया कि जश्न रिजॉर्ट बायपास रोड राताखार कोरबा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिए 12 जून 2025 दिन गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस शिविर में रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंद बच्चों को ट्राई साइकिल प्रदान की जाएगी। श्री महंत ने कोरबा वासियों से आग्रह किया है कि वह इस सिविल में पहुंचकर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को मदद करने में अपनी सहभागिता अवश्य निभाए।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version