रायपुर : काफी कवायद के बाद आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो गई है। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों कल शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

Shubhanshu Shukla PM Modi Meeting: पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा – “हमारे होमवर्क का क्या हुआ?”

बता दें कि सोमवार को दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन ने एम अन्नादुरई पर किया मंथन, आज हो सकता है ऐलान

बता दें कि कहा जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। इसके बाद कई नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। गजेन्द्र यादव के पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में यादव समाज की बाहुल्यता को देखते ही इन्हें मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल को भी साय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बिलासपुर से अमर अग्रवाल को भी मंत्री बनाय जाने की चर्चा है। इसी तरह अनुसूचित जाति से मंत्री बनाए जाएंगे तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version