विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को ऐतिहासिक और सफल करार देते हुए कहा कि राज्य ने दो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ‘आरके बीच’ पर योगाभ्यास करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नायडू ने बताया कि 3. 03 लाख लोगों ने एक ही स्थान पर एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, प्रतिभागियों की सटीक संख्या की घोषणा ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 22,000 आदिवासी छात्रों ने एक ही स्थान पर 108 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार कर एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

दो करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री ने कहा, “11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य आयोजन रहा। हमने इतिहास रचा है।” नायडू ने बताया कि राज्य सरकार को आज के योग दिवस के लिए करीब दो करोड़ पंजीकरण की उम्मीद थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर 2.45 करोड़ तक पहुंच गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशाखापट्टनम के ‘आरके बीच’ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग संगम कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योग

देश में कितने लोगों की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने यहां ‘आरके बीच’ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि योग 175 से अधिक देशों में, 12 लाख से अधिक स्थानों पर, 10 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाकर इसे एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप दे दिया है।

इजरायल ने ईरान के “इस्फहान परमाणु स्थल” पर किया बड़ा हमला, IRGC प्रमुख सईद इजादी को भी मार गिराया

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नायडू ने कहा, “मैं हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने योग को भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कर योग को एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन में बदल दिया।” उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय अभ्यास है जिसे राष्ट्रीयता, क्षेत्र, धर्म और भाषा से परे जाकर सभी ने स्वीकार किया है। योग शरीर, मन और आत्मा का मेल कराता है और यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

दिल्ली में भी सोनम पार्ट-2! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

सितंबर से ‘योग सुपर लीग’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने बताया कि सितंबर से ‘योग सुपर लीग’ की शुरुआत की जा रही है और उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह योग को एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अंततः ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के प्रयास करें। नायडू ने कहा, “आप सभी जानते हैं कि कोई भी इतिहास केवल नरेन्द्र मोदी ही बना सकते हैं और कोई भी रिकॉर्ड केवल वही तोड़ सकते हैं। इसलिए मैं उनसे यह अनुरोध कर रहा हूं।” मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को 22,122 आदिवासी छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि योग आज एक जन आंदोलन बन चुका है और लोगों से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योगाभ्यास के लिए अवश्य निकालें।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version