छत्तीसगढ़
मुंगेली: आगामी 8 मई को बिलासपुर मे होने वाली संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी मे बिलासपुर संभाग स्तरीय रैली के संयोजक एवं पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, खरसिया उमेश पटेल मुंगेली जिला पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सम्मानित कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, निगम-मंडल-प्राधिकरण के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशीगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं सरपंच, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई सभी अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता की बैठक लेकर आगामी 8 मई को होने वाली रैली के लिए दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान श्री पटेल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 मई को बिलासपुर मे सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, जिसमे बढ़ी संख्या मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी जो कहते हैं, वह दूरदर्शिता साबित होती है कृ पहले जाति जनगणना का मज़ाक उड़ाया गया, अब बीजेपी खुद उसे करने की बात कर रही है। आज संविधान और आरक्षण पर हमला हो रहा है, इसलिए 8 मई को मुंगेली की ’संविधान बचाओ रैली’ में सभी कार्यकर्ता ज़रूर शामिल हों।“

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि आगामी 8 मई को सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, इसी कड़ी मे संभाग स्तरीय रैली के संयोजक उमेश पटेल का आगमन हुआ है,, बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाये गए सविधान मे बदलाव कि जो कोशिश की जा रही है हम उसका विरोध करते है। अगर जरूरत पडी तो संविधान की रक्षा के लिए आखरी श्वास तक लडेगे ।
जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा सविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है हम उसका विरोध करते है और आगे ज़ब भी देश कि अस्मिता के साथ खिलवाड़ होगा कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह,विकेक बाजपाई संजीत बनर्जी थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय महेंद्र गंगोत्री, दिलीप बंजारा स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव श्रीमती उर्मिला यादव मायारानी सिंह,राहुल सिंह,मंजू शर्मा,निधि पौराणिक, राजेन्द्र यादव, राजेश छैदईया, रणजीत सिंह सागर सोलंकी, राम कुमार साहू, अभिलाष सिंह, कलेश्वर गर्ग, अजय साहू, कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, सूरज यादव, प्रिंशु दुबे, पथरिया से उमेश सोनी, राजा िंसह, पुष्पा धृतलहरे, शिव धृतलहरे सहित पथरिया ब्लाक कांग्रेस, लोरमी से नरेश पाटले, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, अरूण कुलमित्र लोरमी ब्लाक कांग्रेस सहित शहर,ब्लाक,लोरमी, पथरिया, डिंडोरी, सरगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

*दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर के प्यार में गुजरात से नोएडा चला आया शख्स,घर में घुसते ही सीमा पर बरसाए थप्पड़, बोला- काला जादू कर दिया है

यह भी पढ़ें: कोरबा में मेट्रोसिटी जैसी हृदय रोग सेवाएँ मिलने से बड़ी राहत, मरीजों के बीच बढ़ता विश्वास मजबूत कर रहा चिकित्सा टीम का मनोबल

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की से शादी की बात छिपाई, CPRF ने जवान को नौकरी से निकाला, फोन पर निकाह कर बुलाया था भारत

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version