नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पाकिस्तानी महिला से शादी की बात ‘छिपाने’ वाले अपने जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बल ने अहमद के कृत्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया।

पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने के अल्टीमेटम के बाद हो रहे हैं बड़े बड़े खुलासे

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहमद सेवा से बर्खास्त किये जाने से पहले सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में पदस्थ थे। आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अहमद को उन नियमों के तहत ‘सेवा से बर्खास्त’ किया गया है जिनके तहत जांच करने की आवश्यकता नहीं है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी)एम दिनकरन ने कहा, ”मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और वीजा की वैधता से अधिक समय तक उसे जानबूझकर शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, ”अहमद के कृत्य को सेवा आचरण का उल्लंघन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।” अहमद और मेनल खान की शादी का मामला तब सामने आया जब भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए कूटनीतिक कदमों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

अहमद और मेनल खान ने 24 मई 2024 को किया था निकाह

अहमद और मेनल खान ने पिछले साल 24 मई को वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी। सीआरपीएफ की जांच में पाया गया कि जवान ने अपनी शादी और अपनी पत्नी के भारत में निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने की सूचना संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के इस गांव में जब नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, फिर कैसे बन गए 3 हजार मुस्लिम बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट ? बड़ी साजिश के संकेत

यह भी पढ़ें: वर्षो से फरार 3 स्थायी वारंटी एवं 9 गिरफ्तार वारंटी कुल 12 वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

यह भी पढ़ें:बेटी के साथ उसके प्रेमी को देख आगबबूला हुई मां, बीच सड़क प्रेमी की कर दी चप्पल से ताबड़तोड़ पिटाई, देखें वीडियो..

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version