When will Rohit Sharma and Virat Kohli retire from Internation cricket: टीम इंडिया के अनुभवी सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली 2025 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लग सकेत हैं. क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उन्हें कथित तौर पवे 2027 विश्व कप की योजना में शामिल नहीं कर रहा है. दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार टीम प्रबंधन 2027 विश्व कप की रणनीति में (विराट कोहली और रोहित शर्मा पर विचार नहीं कर रहा है. दोनों को वनडे टीम में बने रहने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है. ऐसे में, इस शर्त के चलते, दोनों ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से पहले यह घोषणा कर सकते हैं कि यह उनकी आखिरी सीरीज़ होगी. (Rohit Sharma and Virat Kohli)

ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का पलटवार: कहा- भारत दबंग और गतिशील अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं’

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी वनडे सीरीज में खेलना जारी रखना है तो उन्हें घरेलू सीरीज विजय हजारे ट्रॉफी में अपने राज्य की टीमों की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. उन्हें इस साल रणजी ट्रॉफी के बचे हुए मैच में भी खेलना पड़ सकता है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर फैसला कर दें कि ये उनकी आखिरी सीरीज होगी.

चुनाव आयोग का एक्शन मोड: MP के 15 और CG के 9 राजनैतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द

रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी कहा गया है कि “दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दिया है लेकिन अब समय आ गया है कि भविष्य की ओर देखा जाए, क्योंकि  इनके पीछे युवा खिलाड़ियों की लंबी लाइन है जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अब टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रणनीति बना रहा है जिसमें कोहली और रोहित रणनीति में फिट नहीं बैठ रहे हैं.” (Australia series could mark final ODI appearance for Rohit Sharma and Virat Kohli)

अब ये देखना है कि आगे दोनों अपने फ्यूचर को लेकर क्या फैसला करते हैं , हाल ही में इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इससे पहले 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली और रोहित ने एक साथ टी-20 इंटरनेशनल  से भी संन्यास ले लिया था.

भारत-आस्ट्रेलिया का ODI शेड्यूल (India-Australia ODI schedule)

19 अक्टूबर, पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर, दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर, तीसरा वनडे, सिडनी

बेंगलुरु में पीएम मोदी का संदेश : ‘तकनीक व रक्षा में मेक इन इंडिया ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का राज

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version