चुनाव अधिकार संस्था एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, एडीआर) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे ज्यादा 89 आपराधिक मामले दर्ज हैं और देश के सबसे धनवान मुख्यमंत्री का नाम भी जान लीजिए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

तस्करी का नया जुगाड़! राजधानी ट्रेनों में सीट के नीचे रखा जा रहा गांजा

देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से  40 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ सबसे अधिक 89 मामले घोषित किए हैं, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 47 मामले घोषित किए हैं। एडीआर की ये रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब सरकार तीन विधेयक लाई है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किए गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान है।

किस मुख्यमंत्री पर कितने क्रिमिनल केस

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर 19 क्रिमिनल केसेज हैं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर 13 आपराधिक मामले हैं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पांच आपराधिक मामले हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर चार क्रिमिनल केसेज हैं

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर दो क्रिमिनल केसेज हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर एक क्रिमिनल केस दर्ज है।

Accident In Patna: ऑटो-हाइवा भिड़ंत में पांच लोगों की जान गई, कई गंभीर रूप से घायल

किन मुख्यमंत्रियों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 33 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं।

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री

एडीआर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है, नायडू 931 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के पास 332 करोड़ की संपत्ति है और वे देश के दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

Cloud Burst In Chamoli : उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से तबाही, घर मलबे में दबे, मचा है त्राहिमाम

किसके पास सबसे कम है संपत्ति

तीसरे नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनकी संपत्ति 51 करोड़ है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख की संपत्ति है और वो देश में सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। ADR की रिपोर्ट बताती है कि देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है, इन 30 मुख्यमंत्रियों में से दो मुख्यमंत्री अरबपति हैं। जबकि 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है।

मुंह पर मास्क, हाथ में चाकू… पुणे की सड़कों पर सिरफिरे ने मचाई दहशत

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version