मुंबई: मुंबई से सटे डोंबिवली में एक निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी. युवक रोहित कटके की इलाज के दौरान मौत हो गई. आत्महत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित की मां मंदा कटके पिछले डेढ़ साल से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं गुरुवार शाम रोहित ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घायल रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया. हालांकि, दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही रोहित ने छलांग लगा दी.

उत्तराखंड आपदा: ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी धराली की तबाही, पहले और बाद का भयावह फर्क उजागर

घटना की जानकारी रखने वाले एक नागरिक मिलिंद दिवाडकर ने आरोप लगाया कि दमकलकर्मियों ने समय पर पर्याप्त प्रयास नहीं किए और मूकदर्शक बने रहे. वहीं, दमकल विभाग ने स्पष्ट किया कि उनके पास जंपिंग शीट थी, जिसे लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन रोहित ने उससे पहले ही छलांग लगा दी.

कपिल शर्मा के कैफे पर क्यों किया हमला? लॉरेंस गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बहुत ज़्यादा बिल मांग रहा था अस्पताल

इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है. मौके पर मौजूद कुछ मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल इलाज के नाम पर बहुत ज़्यादा बिल मांग रहा था. जिससे मानसिक तनाव में आकर रोहित ने यह कदम उठाया. हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रोहित की मां का मेडिक्लेम उपलब्ध है और बिल को लेकर कोई विवाद नहीं था.

यह घटना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है, क्योंकि जिस खिड़की से रोहित कूदा, उस पर कोई ग्रिल नहीं थी. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version