नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े लैंड स्कैम मामले में 24 जुलाई को सुनवाई होगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को ही इस मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में वाड्रा समेत 11 आरोपियों के नाम हैं. यह मामला साल 2008 में खरीदी गई जमीन से जुड़ा है. ईडी ने इस मामले में वाड्रा और उनकी कंपनियों की 43 प्रॉपर्टी अटैच की हैं. रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है कि कंपनी में सिर्फ 1 लाख रुपये होने के बाद भी उन्होंने 58 करोड़ रुपये की जमीन का सौदा किया था.

कांवड़ियों को आतंकी कहने वालों पर सीएम योगी का फूटा गुस्सा, बोले, ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’

इसी मामले में ईडी ने वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ये पहली बार है जब किस जांच एजेंसी ने आपराधिक मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.यह चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई है. वाड्रा के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा और 10 अन्य लोगों व कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. हालांकि कोर्ट ने अभी इस चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन ईडी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद वाड्रा और उनके करीबियों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं.

अहमदाबाद विमान हादसा: विदेशी मीडिया की लापरवाही भरी कवरेज से नाराज हुआ AAIB, कहा- ‘थोड़ा संयम रख लें’

वाड्रा और कंपनियों की 43 प्रॉपर्टी अटैच

इस केस में रॉबर्ट वाड्रा, उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी, ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज और उससे जुड़े सत्यनंद याजी व केवल सिंह विरक समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. ईडी ने बताया है कि रॉबर्ट वाड्रा और उनकी कंपनियों की 43 प्रॉपर्टीज़ को अटैच की जा चुकी हैं. इन प्रॉपर्टीज़ की कुल कीमत करीब 37.64 करोड़ रुपये बताई जाती है.

ED की बड़ी कार्रवाई: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल हिरासत में, रायपुर ले जाने की तैयारी

रॉबर्ट वाड्रा का क्या कहना है?

ईडी की पूछताछ पर रॉबर्ट वाड्रा ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ और ‘एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप लगाया. उनका कहना है कि मामले में उन्होंने 2019 में भी सभी दस्तावेज़ जमा कराए थे. वह हेड-टू-हेड सवाल-जवाब का सामना कर रहे हैं.

Chhattisgarh Vidhansabha Session 2025 LIVE: विधानसभा सत्र का अंतिम दिन, सवालों की बौछार के साथ प्रश्नकाल शुरू

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version