नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले छांगुर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसकी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी शुरू कर चुकी है. छांगुर की जिन प्रॉपर्टी को जब्त  करने की तैयारी की जा रही है उनमे लोनावाला की प्रॉपर्टी भी शामिल हैं.

राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी अपडेट: हर 5 साल में करानी होगी पुन: सत्यापन प्रक्रिया, नहीं तो बंद हो सकती है सुविधा

आपको बता दें कि ईडी ने कुछ दिन पहले छांगुर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को कई दस्तावेज मिले थे. ईडी की तरफ से की गई इस छापेमारी के बाद जो सीजर मेमो तैयार किया गया है, उसमें बताया गया था कि छापेमारी के लिए टीम बलरामपुर के उतरौला में बाबा ताजुद्दीन बुटीक पर सुबह 5 बजे पहुंची. पूछताछ में पता चला कि इस तीन मंजिला दुकान को छांगुर और उसका बेटा महबूब चलाते हैं.  चूंकि दोनों एटीएस की गिरफ्त में हैं, इसलिए पिछले कुछ दिनों से दुकान बंद रही.

लग्जरी गाड़ियां, आलीशान मकान… गाजियाबाद का शातिर ठग उन देशों का राजदूत, जो दुनिया में है ही नहीं

अधिकारियों ने आसपास के लोगों से दुकान में काम करने वालों के बारे में पूछताछ की थी तो पता चला कि यहां कोई कर्मचारी नहीं था. इसके बाद सर्च की मंजूरी के पेपर्स के आधार पर दुकान का ताला तोड़कर पड़ताल की गई. इस पड़ताल में दुकान कपड़े यहां वहां बिखरे पड़े मिले. दुकान के अंदर जांच सुबह 7.30 बजे शुरू हुई और शाम 5.30 बजे तक चली थी.

CG को बड़ी सौगात: प्रयागराज के लिए लोकल ट्रेन को मिली हरी झंडी, सफर होगा आसान

इस दौरान ईडी को कई अहम सबूत हाथ लगे थे. इस छापेमारी में छांगुर और नसीर वाडीलाल के बीच 2017 का एक एमओयू बरामद हुआ था.  नीतू और नवीन के धर्मांतरण के दस्तावेज भी मिले थे.रिपब्लिक ऑफ पनामा में रजिस्टर्ड मेसर्स लोगोस मरीन नाम की कंपनी से नवीन रोहरा के बीच करार के दस्तावेज थे.भवन निर्माण के लिए नीतू और मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन के बीच करार के दस्तावेज भी मिले थे.  मेसर्स एजी कंस्ट्रक्शन और नीतू के बीच विवाद से जुड़े कुछ क़ानूनी दस्तावेज भी थे. आश्वी बुटीक को छांगुर को सौंपने के लिए तैयार एनओसी,नसीर वाडीलाल का छांगुर को दिया पॉवर ऑफ अटॉर्नी,शफीउल्ला, प्रदीप और राजनारायण के बीच साल 2014 में बना एग्रीमेंट भी मिला था. इसके साथ कई अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए थे.

पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, टेस्ट में ही फेल हो गई शाहीन-3 न्यूक्लियर मिसाइल; आबादी के करीब गिरने से भड़का बलूचिस्तान

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version