अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचे इकलौते शख्स विश्वास कुमार रमेश ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने यात्रियों को अपनी आंखों के सामने हुए मरते हुए देखा। उन्हें लगा कि वे भी जिंदा नहीं बचेंगे। अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं जिंदा कैसे बच गया। गुरुवार दोपहर को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में विश्वास कुमार को छोड़कर सभी 241 लोगों की जान चली गई। विमान में 230 यात्री, दो पायलट और दस क्रू मेंबर्स सवार थे। सिर्फ विश्वास कुमार का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।

Gold Price: एक लाख के पार पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी चमकी, जानिए क्या है कारण

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 171 की 11ए सीट पर विश्वास कुमार रमेश बैठे हुए थे। उनके पास में उनके भाई भी थे, लेकिन वे नहीं बच सके। डीडी न्यूज से बात करते हुए अस्पताल से विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ”सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। पता नहीं मैं कैसे जिंदा बच गया।” उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस साइड पर था, वह साइड हॉस्टल पर लैंड नहीं हुआ था। वह ग्राउंड फ्लोर पर लैंड हुआ था, जोकि नीचे की साइड थी। जैसे ही मेरा दरवाजा टूटा और देखा कि यहां थोड़ा स्पेस है और मैं ट्राय कर सकता हूं निकलने के लिए। इसके बाद मैं वहां से निकल गया। दूसरी साइड बिल्डिंग की दीवार थी, इसलिए वहां से कोई नहीं निकल सका। जब आग लगी तो लेफ्ट साइड थोड़ा जल गया, इसके बाद मुझे एंबुलेंस अस्पताल लेकर आई।”

Air India की जो फ्लाइट हुई क्रैश, उसमें खराबी की जानकारी देने वाले आकाश वत्स ने कही ये बात

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और उन्होंने विश्वास कुमार रमेश से भी अस्पताल में बात की। ऐसी आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। कम से कम पांच मेडिकल छात्र मारे गए हैं और लगभग 50 घायल हो गए। पीएम मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद में उस जगह पहुंचे जहां एक दिन पहले एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों समेत 265 की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने विमान हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की। विमान हादसे में मारे गए लोगों में से छह की शिनाख्त करने के बाद शुक्रवार को उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिये गए। गुरुवार को हुए हादसे के बाद 265 शवों को पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल भेजा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से केवल छह की शिनाख्त हो पाई क्योंकि उनके चेहरे पहचाने जा सकने की हालत में थे।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version