नई दिल्ली : भारत के शुभांशु शुक्ला इन दिनों अपनी अंतरिक्ष यात्रा का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अपनी यात्रा के अंतिम चरण में किसानी करते नजर आए हैं। हाल ही में शुभांशु शुक्ला की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे एक पेट्री डिश में अंकुरित हो रहे मूंग और मेथी के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अंकुरित मूंग और मेथी को ISS के एक स्टोरेज फ्रीजर में रखा गया है।

14 एसी, 9 लाख का टीवी… जानें दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बंगले का 60 लाख टेंडर क्यों हुआ रद्द

शुभांशु शुक्ला द्वारा इन पौधों को उगाना उनकी टीम द्वारा किए जा रहे अलग-अलग प्रयोगों का हिस्सा है। इन पौधों के जरिए इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि माइक्रो ग्रैविटी पौधों के शुरुआती विकास को कैसे प्रभावित करता है। यहां अंकुरित बीजों पर प्रयोग का नेतृत्व धारवाड़ के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के रविकुमार होसामणि और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सुधीर सिद्धपुरेड्डी कर रहे हैं।

एक्सिओम स्पेस के एक बयान में कहा गया है कि पृथ्वी पर लौटने के बाद इन बीजों को कई पीढ़ियों तक उगाया जाएगा ताकि उनके जेनेटिक्स, DNA और पोषण संबंधी प्रोफाइल में बदलावों की जांच की जा सके।

32 साल की एक्ट्रेस की मौत, घर में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, शोक में डूबी इंडस्ट्री

कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं शुभांशु

इससे पहले शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके शोध कार्य विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में फैले हुए हैं। उन्होंने बताया, “स्टेम सेल रिसर्च से लेकर बीजों पर माइक्रो ग्रैविटी के प्रभाव का अध्ययन, स्टेशन पर लगे स्क्रीन के साथ बातचीत करते समय अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन। यह सब अद्भुत रहा है। मुझे रिसर्चर्स और ISS के बीच इस तरह का पुल बनने और उनकी ओर से शोध करने पर गर्व है।”

राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, राजलदेसर के पास हुआ हादसा, दोनों पायलटों की मौत

10 जुलाई के बाद पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद

गौरतलब है कि एक्सिओम-4 यान से ISS पहुंचे शुक्ला और उनके साथी कक्षीय प्रयोगशाला में 12 दिन बिता चुके हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार फ्लोरिडा तट पर मौसम की स्थिति के आधार पर 10 जुलाई के बाद किसी भी दिन पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अब तक आईएसएस से एक्सिओम-4 यान के अनडॉकिंग की तारीख की घोषणा नहीं की है। इससे पहले एक्सिओम-4 मिशन की अवधि 14 दिनों तक की तय की गई थी।

मनसे कार्यकर्ताओं की नहीं थम रही गुंडागर्दी, सामने आया एक और वीडियो, लाठी-डंडों से तोड़ा Toll Plaza

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version