लखनऊ: विदेशी नागरिक चोरी-छिपे भारत में रहने के लिए तरह-तरह की तिकड़म लगाते हैं. कोई फर्जी वीजा का इस्तेमाल करता है तो कोई बिना वेरिफिकेशन के ही पासपोर्ट दिखाकर रहने की कोशिश करता है. लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना चेहरा बदलवाकर रह रही थीं. इनकी ये प्लास्टिक सर्जरी लखनऊ के ही एक डॉक्टर ने की थी. पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश में बने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

बताया जा रहा है कि ये दोनों महिलाएं बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रही थीं. महिलाओं की पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की गई थी. सारा खेल एक प्राइवेट क्लिनिक के जरिए किया जा रहा था. क्लिनिक में डॉक्टर विवेक गुप्ता मोटी रकम लेकर प्लास्टिक सर्जरी करता था और गैरकानूनी तरीके से महिलाओं को भारत में रहने में मदद कर रहा था.

भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस रैकेट का खुलासा विदेशी नागरिकों के लिए क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की सूचना पर पुलिस ने किया है. FRRO को जब मामले का पता चला तो उसकी तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स सिटी पहुंची. यहां एक फ्लैट से दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में ले लिया ये महिलाएं उज्बेकिस्तान की हैं. पुलिस ने इनके नाम होलिदा और नीलोफर बताए हैं.

एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग संगम कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योग

पुलिस के मुताबिक, इन महिलाओं से पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों दो साल पहले लखनऊ आई थीं. यहां पर डॉक्टर विवेक गुप्ता ने मोटी रकम लेकर इन महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी की थी. ये काम उसने एक दलाल त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के कहने पर किया था. प्रदेश की राजधानी में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश होने से पुलिस भी हैरान है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने के आसार हैं. पुलिस तहकीकात कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां पर फैले हुए हैं.

Ahmedabad Plane Crash : इन 3 अधिकारियों को तुरंत बाहर करो; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का Air India को आदेश

बता दें कि कई विदेशी नागरिक अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रहने का प्रयास करते हैं. ये लोग वैध वीजा पर भारत आते हैं. लेकिन जब इनका वीजा खत्म हो जाता है तो इन्हें नियमानुसार देश छोड़कर जाना होता है. लेकिन ये तरह-तरह के उपाय करके भारत में ही रहने की तिकड़म लगाते हैं. पुलिस समय समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई करती रहती है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version