झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को उनके रांची स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई सदर डीएसपी ने की है। चंपई सोरेन रिम्स 2 जमीन विवाद को लेकर रांची में हल चलाने वाले थे, जहां हजारों लोगों को उनके साथ प्रदर्शन में शामिल होना था, लेकिन वह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते उसके पहले ही उन्हें उनके घर से बाहर जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही उनके बेटे बाबूला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चंपई सोरेन के पुत्र और घाटशिला के भाजपा पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को तमारा में पुलिस ने डिटेन किया है।

झारखंड: पूर्व CM चंपई सोरेन और बेटे बाबूलाल गिरफ्तार, RIMS-2 जमीन विवाद में कार्रवाई

रांची में आदिवासी समाज के लोगों ने हल जोतो अभियान शुरू किया है। इसे सफल बनाने के लिए आदिवासी समाज के लोगों को रविवार के दिन रांची पहुंचना था। यहां रिम्स-2 की विवादित जमीन पर चंपई सोरेन हल चलाने वाले थे, लेकिन सरकार ने पहले से ही इस विरोध प्रदर्शन को कुचलने की तैयारी कर रखी थी। चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने के साथ ही उनके बेटे को हिरासत में लिया गया है और रांची पहुंच रहे आंदोलनकारियों को बैरिकेडिंग कर बाहर ही रोक दिया गया है।

विवादित जमीन पर पुलिस बल तैनात

सरायकेला की कांद्रा थाना पुलिस ने सरायकेला जिला पर्षद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को डिटेन किया है। रांची जाने वाले सभी आंदोलनकारी काफिलों को पूरे राज्य में रोक दिया गया है। रिम्स-2 की जिस विवादित जमीन पर हल चलाने का फैसला किया गया था। वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है और मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

Vande Bharat ट्रेन शेड्यूल में बड़ा बदलाव, नए स्टेशन पर रुकेगी गाड़ी

चंपई सोरेन ने क्या कहा?

अपनी नजरबंदी पर झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा, “जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि आज मुझे हिलना नहीं है, मतलब घर से बाहर नहीं निकलना है, तो मैं समझ गया कि वो मुझे कहीं जाने नहीं देंगे। तो मैंने कहा कि ठीक है, अगर प्रशासन और सरकार ने कोई फैसला लिया है तो हम उसका उल्लंघन नहीं करेंगे।” रांची में रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन को नजरबंद किए जाने पर डीएसपी केवी रमन ने कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने हस्तक्षेप किया है और वह अभी घर पर ही रहेंगे। उनसे इस मामले में सहयोग करने को भी कहा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है।”

भारत दौरे पर Zelensky और Putin! क्या Delhi बनेगा शांति वार्ता का केंद्र?

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version