Gold & Silver Prices : आज शुक्रवार 12 सितंबर को सोने के भाव में फिर तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,02,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। सोना अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें 12 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

“सुशीला कार्की को PM बनाओ वरना गोली खाओ”: राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष को मिली गोली मारने की धमकी

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज शुक्रवार  गुरुवार को चांदी के भाव में 2100 रुपये की तेजी रही  कल चांदी का रेट 1,29,900 रुपये प्रति किलो था।

क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार

सोना इन दिनों इसलिए महंगा हो रहा है क्योंकि डॉलर कमजोर हो गया है और आगे ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। जब डॉलर नीचे जाता है तो निवेशक सुरक्षित जगह की तलाश में सोने में पैसा लगाते हैं। इसी वजह से इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है। कुल मिलाकर यही वजह है कि सोना रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।

बाघ आतंक से नाराज़ ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, वन विभाग कर्मचारियों को पिंजरे में किया कैद

12 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 1,02,150 1,11,430
चेन्नई 1,02,000 1,11,280
मुंबई 1,02,050 1,10,520
कोलकाता 1,02,050 1,10,520
जयपुर 1,02,150 1,11,430
नोएडा 1,02,150 1,11,430
गाजियाबाद  1,02,150 1,11,430
लखनऊ 1,02,150 1,11,430
बंगलुरु 1,02,050 1,11,280
पटना 1,02,050 1,11,330

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version