ग्रेटर नोएडा में 28 वर्षीय निक्की पाल्या उर्फ निक्की भाटी की कथित तौर पर दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई, इल्जाम उसके पति विपिन भाटी पर लगा है। इस हत्याकांड की गुत्थियां लगातार उलझती जा रही हैं। आरोप निक्की की बहन कंचन ने लगाया है और दोनों बहनों की कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं पुलिस की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों के परिवारों ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उससे मामला उलझता जा रहा है, क्योंकि सबूतों की जांच की जा रही है और सबूत उलझते जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : दोपहिया चालकों के लिए कड़ा नियम, आज से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा

निक्की के पिता, भिकारी सिंह पाल्या ने भी आरोप लगाया था कि निक्की के ससुर को छोड़कर सभी ससुराल वाले उसे जलाने के बाद भाग गए थे। वहीं, घटना की अगली सुबह निक्की के अंतिम संस्कार का एक वीडियो, जो अब सामने आया है, दिखाता है कि उनके ससुर और उनके पति के परिवार के कुछ अन्य लोग वहां मौजूद थे। दरअसल, निक्की के ससुर ने ही चिता को अग्नि भी दी थी। निक्की का छोटे से बेटे से मां निक्की को मुखाग्नि दिलवाई जा रही है।

निक्की की मौत गुरुवार, 21 अगस्त की रात को हुई थी। उसकी मौत का वीडियो उसकी बहन कंचन ने शेयर किया था जिसमें निक्की के शरीर में आग लगी है और वह सीढ़ियों से उतरती हुई दिखाई दे रही है।  कंचन की शादी भी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के उसी परिवार में हुई है और वह निक्की की जेठानी है। कंचन ने बताया कि विपिन ने निक्की के शरीर पर ज्वलीनशील पदार्थ छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। निक्की के छोटे से बेटे ने भी यही बताया है। कंचन ने यह भी कहा था कि अपनी 28 वर्षीय बहन को जलता हुआ देखकर वह बेहोश हो गई थी और अपराध के बाद परिवार के सदस्य भाग गए थे।

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भूस्खलन से 31 श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अस्पताल की रिपोर्ट कुछ और कह रही

निक्की को जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस अस्पताल की रिपोर्ट जो सामने आई है उसमें उसकी मौत सिलेंडर फटने के कारण आग लगने से हुई है। हालांकि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां सिलेंडर फटने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि ज्वलीनशील पदार्थ का डिब्बा और लाइटर मिला है। वहीं, जिस वक्त घर में निक्की को आग लगी उस वक्त के सीसीटीवी में उसका पति विपिन घर के पास एक दुकान के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है।

विपिन का था अफेयर

इस मामले में एक और नया एंगल सामने आया है जिसके तहत विपिन के विवाहेतर संबंध भी थे और वह उसकी तस्वीर भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक,  विपिन जिस लड़की के साथ रिश्ते में था, उससे भी मारपीट किया करता था। इस तरह से इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Jammu Doda Cloudburst: डोडा, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन; 3-4 लोगों की मौत की आशंका

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version