अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के खोकरा इलाके में क्लास 10 के छात्र नयन संतानी की हत्या के बाद शहर में गुस्से का माहौल है. मंगलवार दोपहर स्कूल के बाहर क्लास 8 के एक छात्र ने सीनियर नयन पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में आरोपी और उसके एक दोस्त के बीच हुई इंस्टाग्राम चैट सामने आई है, जिसमें आरोपी ने खुलकर अपना जुर्म कबूल किया है. आइए जानते हैं पूरे चैट में क्या-क्या बात हुई थी.

उपराष्ट्रपति चुनाव: बी. सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन, सोनिया गांधी समेत 80 नेता बने प्रस्तावक

चैट की शुरुआत दोस्त के मैसेज से होती है

दोस्त: भाई, तूने आज कुछ किया क्या?

आरोपी: हां

दोस्त: भाई, तूने चाकू मारा था?

आरोपी: तेको किसने बोला? 

दोस्त: कॉल कर, चैट पर नहीं. 

आरोपी: नहीं, नहीं.

दोस्त: नाम तेरे का आया था, इसलिए पूछा.

आरोपी: अभी बड़ा भाई साथ में है, उसको नहीं पता. किसने बताया?

दोस्त: वो मर गया शायद.

आरोपी: हैं… कौन था वैसे?

दोस्त: चाकू तूने मारा था? वही पूछ रहा हूं. 

आरोपी: हां तो.

बाद में आरोपी ने चैट में लिखा, तो बोल दे कि मैंने ही मारा. जब दोस्त ने वजह पूछी, तो आरोपी ने बताया कि नयन ने उसे धमकाया था, कह रहा था तू कौन है? क्या कर लेगा? इस पर दोस्त ने कहा, मार सकता था, मार नहीं डालना था. लेकिन आरोपी ने लापरवाही से जवाब दिया, छोड़ ना, जो हो गया सो हो गया. घटना के सीसीटीवी फुटेज में नयन स्कूल बिल्डिंग में हाथ से अपना जख्म दबाते हुए अंदर आता दिखा. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.

Fullproof प्लान भी पड़ा फेल, Archana ने खुद छोड़ दिए पुलिस के लिए सबूत

स्कूल के पीछे भागते आरोपी को सुरक्षा गार्ड ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है.  इस बीच, अहमदाबाद में जगह-जगह छात्रों और अभिभावकों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

अग्नि-5 ने उड़ाई Pakistan-China की नींद, पढ़ें दुश्मनों पर कैसे पड़ेगी भारी

कैसे हुई थी वारदात? 

बताते चलें कि यह घटना स्कूल के बाहर हुई. दसवीं कक्षा का एक छात्र बाहर आया. जब वह स्कूल के सामने मनीषा सोसाइटी के गेट के पास पहुंचा, तो आठवीं कक्षा के एक छात्र ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया. इस दौरान वहां 5 से 7 अन्य छात्र भी मौजूद थे. इसी दौरान 8वीं के छात्र ने अपने पास से छुरी निकाली और छात्र पर हमला करके भाग गया. इस बीच, घायल छात्र डर के मारे स्कूल परिसर के पीछे की ओर भागा, जिसे सुरक्षा गार्ड ने देख लिया और स्कूल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version