नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बुधवार देर रात इंडिया ब्लॉक के 80 नेताओं ने रेड्डी के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में अपने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और समाजवादी पार्टी से सांसद रामगोपाल यादव जैसे नेता प्रमुख थे।

Fullproof प्लान भी पड़ा फेल, Archana ने खुद छोड़ दिए पुलिस के लिए सबूत

इससे पहले रेड्डी को इंडिया ब्लॉक की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। उन्होंने कहा रेड्डी को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक बताया।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की Security बढ़ी, अब क्लोज प्रोटेक्शन में रहेंगे CRPF जवान

नामांकन दाखिल करने से पहले रेड्डी ने इंडिया ब्लॉक की तरफ से चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के एक साथी न्यायाधीश ने मुझसे पूछा कि वह राजनीतिक दलदल में क्यों उतर रहे हैं। मैंने जवाब दिया कि 1971 में एक वकील के रूप में शुरू हुआ उनका यह सफर अभी भी जारी है और वर्तमान चुनौती उसी सफर का हिस्सा है। भारत के उपराष्ट्रपति का पद कोई राजनीतिक संस्था नहीं है।”

आपको बता दें रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version