ओडिशा के अंगुल जिले से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हण्डपा थाना क्षेत्र में एक महिला को गांव वालों ने ‘कंगारू कोर्ट’ लगाकर ना केवल बेइज्जत किया, बल्कि उसे चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि यह सब सिर्फ 2 हजार रुपये के विवाद को लेकर हुआ।

RCB ने दी बड़ी राहत: Bengaluru Stampede में मरने वालों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा, 11 परिवार होंगे लाभार्थी

2000 रुपये उधार लेने का आरोप

यह घटना अंगुल जिले के हण्डपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला पर किसी ने 2,000 रुपये उधार लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद गांव में कुछ लोगों ने मिलकर खुद ही फैसला सुनाया, जिसे आम भाषा में ‘कंगारू कोर्ट’ कहा जाता है।

मुंह पर कालिख भी पोती

गांव के कुछ लोगों ने न सिर्फ महिला को अपमानित किया, बल्कि उसके मुह पर कालिख पोत कर, उसे चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए किया आवेदन, 1993 में बने थे पहली बार विधायक

क्या है कंगारू कोर्ट?

बता दें कि ‘कंगारू कोर्ट’ शब्द उन मामलों में इस्तेमाल होता है, जब लोग कानूनी प्रक्रिया को नजरअंदाज़ करते हुए खुद ही अदालत बन बैठते हैं और मनमाना सजा देने लगते हैं। यह भारतीय कानून के खिलाफ है और ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। हण्डपा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

केरल के कन्नूर में रात 2 बजे घर में जोरदार विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत.. इलाके में दहशत

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version