ट्रॉपिकल स्टॉर्म तपाह हांगकांग और दक्षिणी चीन में दस्तक दे चुका है। अब इस तूफान के उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में इस तूफान का असर भारत में होने के आसार बेहद कम हैं। भारत के मौसम पर सीधे तौर पर इसका असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, क्षेत्रीय मौसम पैटर्न पर इसके प्रभाव से भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा पर अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ सकता है। तपाह मुख्य रूप से दक्षिणी चीन को प्रभावित कर रहा है, ग्वांगडोंग, गुआंग्शी और दक्षिणी युन्नान में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान चीन के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़ रहा है और इसके भारत की ओर बढ़ने का कोई संकेत नहीं है।

Asia Cup 2025: पाकिस्तान का बॉयकॉट क्यों नहीं कर सकता भारत? BCCI ने ने तोड़ी चुप्पी

थाईलैंड के मौसम विभाग ने बताया कि तपाह थाईलैंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून को मजबूत कर रहा है, जिससे देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में वर्षा में वृद्धि हो रही है। मानसून की यह बढ़ी हुई गतिविधि उत्तरी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम के पैटर्न को संभावित रूप से प्रभावित कर सकती है। खासकर तब, जब मानसून की स्ट्रीम पश्चिम की ओर बढ़ें। हालांकि, इसका प्रभाव बेहद कम होने की संभावना है।

वियतनाम में भारी बारिश

पूर्वानुमान के अनुसार चीन से टकराने के बाद, तपाह कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद उत्तरी वियतनाम के पहाड़ी क्षेत्रों, जैसे हा गियांग, काओ बांग और लैंग सोन, में भारी बारिश हो सकती है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य (जैसे, असम, अरुणाचल प्रदेश) इन क्षेत्रों के पास हैं। ऐसे में इन जगहों पर भी हवा में नमी बढ़ सकती है और बारिश हो सकती है। हालांकि, इसका असर कम होने की संभावना है।

मेहुल चोकसी की वापसी करीब? भारत ने बेल्जियम को सौंपा सुरक्षा व सुविधाओं का डिटेल प्लान

भारत में मौसम का हाल

भारत पहले से ही सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जलवायु परिवर्तन के कारण कई राज्यों में बारिश से तबाही हुई है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में आए। जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हालांकि, इसका तपाह से कोई संबंध नहीं है, लेकिन तपाह के कारण हवा में नमी बढ़ने पर भारत में भारी बारिश हो सकती है और हालात बिगड़ सकते हैं, क्योंकि यहां का मौसम पहले से सामान्य नहीं है।

मेहुल चोकसी की वापसी करीब? भारत ने बेल्जियम को सौंपा सुरक्षा व सुविधाओं का डिटेल प्लान

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version