अगर मैं आपसे ये कहूं कि पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में एक शख्स ने दूध से स्नान किया तो शायद आपको मेरी बातों पर भरोसा ना हो. लेकिन ये सच है. ऐसा हुआ है असम में. असम के नलबाड़ी जिले के निवासी माणिक अली ने ऐसा करके दिखाया है. उसने पत्नी से कानूनी तौर पर अलग होने की खुशी मनाने के लिए ऐसा किया है. माणिक अली का दूध से नहाने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चमकर वायरल हो रहा है.

कलकत्ता IIM रेप केस: बाप और बेटी के बयान से उलझा मामला, अब SIT सुलझाएगी दुष्कर्म की पहेली

इस वीडियो में माणिक अली कहते हुए सुना जा सकता है कि आज से मैं आजाद हूं. इस वीडियो में माणिक आगे कहता है कि वो (पत्नी) अपने प्रेमी के साथ भागती रही औऱ मैं अपने परिवार की शांति के लिए चुप रहा. मेरे वकील ने मुझे बताया कि मेरा अब तलाक हो गया है. इसलिए अब मैं जश्न मनाने के लिए दूध से स्नान कर रहा हूं.वहीं,  स्थानीय लोगों के अनुसार, उनकी पत्नी पहले भी कम से कम दो बार भाग चुकी थी, इससे पहले कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी शादी को कानूनी तौर पर खत्म करने का फैसला किया.

मराठी में बोलूं या हिंदी में… जब PM मोदी ने उज्ज्वल निकम को किया फोन, भाषा विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश

सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई

माणिक अली के इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. ज्यादातर लोग इसे एक शर्मनाक हरकत बता रहे हैं. उनका कहना है कि जहां देश में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास दो वक्त का भोजन नहीं है, वहां इस तरह से दूध की बर्बादी किस काम की है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग सिर्फ वीडियो वायरल करने और कुछ लाइक्स के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं.

सेंट्रल जेल के कैदी ने निगल लिया मोबाइल, सर्जरी कर पेट से निकाला गया बाहर

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version