भारत की आबादी धीरे-धीरे बूढ़ापे की ओर बढ़ रही है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) की 2023 की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। SRS की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि भारत में प्रजनन दर कम होती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कामकाजी आयु वर्ग (15-59 वर्ष) की जनसंख्या का अनुपात बढ़ रहा है। हालांकि, 0-14 आयु वर्ग की आबादी में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे चलाएगा 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

कितनी हो गई 0-14 आयु वर्ग की आबादी?

सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 1971 से 1981 के बीच 0-14 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 41.2 प्रतिशत से घटकर 38.1 प्रतिशत रह गई थी, जबकि 1991 से 2023 के बीच यह आंकड़ा 36.3 प्रतिशत से गिरकर 24.2 प्रतिशत हो गया। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किए गए SRS के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि इसी अवधि में देश की कुल प्रजनन दर 1971 के 5.2 से घटकर 2023 में 1.9 रह गई है।

कितने लोगों में हुआ सर्वे?

SRS की ओर से इस रिपोर्ट को तैयार करने में लगभग 88 लाख की सैंपल जनसंख्या को शामिल किया गया है। यह दुनिया के सबसे बड़े डेमोग्राफिक सर्वे में से एक है। रिपोर्ट में ये भी पता लगा है कि भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 0-14 आयु वर्ग में लड़कों की संख्या लड़कियों से ज्यादा है। इसमें दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र अपवाद हैं जहां लड़कियों का अनुपात अधिक है।

Muskaan Murder Case: पति ने किए 17 टुकड़े, बॉडी के हिस्सों की तलाश में पुलिस… मुस्कान मर्डर की खौफनाक कहानी

कामकाजी आयु वर्ग कितना?

SRS की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कामकाजी आयु वर्ग का अनुपात  1971 में 53.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 66.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसमें सबसे अधिक प्रतिशत दिल्ली (70.8 प्रतिशत) में और उसके बाद तेलंगाना (70.2 प्रतिशत) और आंध्र प्रदेश (70.1 प्रतिशत) में है, जबकि सबसे कम बिहार (60.1 प्रतिशत) दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में यह वर्ग 68.8 प्रतिशत है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह आंकड़ा 64.6 प्रतिशत है।

कितनी है वृद्धों की आबादी?

SRS की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण महिलाओं, और असम में शहरी पुरुषों की कामकाजी आयु वर्ग में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। देश में वृद्धों की आबादी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 60 साल या उससे अधिक उम्र वाले लोग 2023 में 9.7 प्रतिशत हो गए हैं। केरल (15.1 फीसदी), तमिलनाडु (14 प्रतिशत) और हिमाचल प्रदेश (13.2 प्रतिशत) इस वर्ग में सबसे आगे हैं।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version