Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में दिल दहला देने वाले विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को लेकर एक और दुखद संयोग सामने आ रहा है. यह किस्मत का ही खेल था कि रूपाणी उस अभागे प्लेन में सवार हुए. दरअसल लंदन के लिए रूपाणी का यह तीसरा टिकट था. उन्होंने अलग-अलग वजहों से दो बार अपना टिकट कैंसल करवाया था. सारे काम निपट जाने के बाद आखिर 12 जून को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर AI-171 का टिकट लिया, लेकिन वह क्रैश हो गया. इसमें एक यात्री को छोड़ क्रू मेंबर समेत सभी 241 यात्रियों की मौत हो गई थी.

Shoot at Sight : असम में बांग्लादेश बॉर्डर से सटे इलाकों में सांप्रदायिक तनाव, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आखिरी सफर को लेकर कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही हैं. अहमदाबाद से लंदन के लिए चली जिस सीधी फ्लाइट में उनका निधन हुआ, वह उन्होंने ही शुरू करवाई थी. तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे. दरअसल पहले अहमदाबाद से लंदन के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी. यात्रियों की भारी मांग पर उन्होंने गुजरात के लोगों को यह तोहफा दिया था.

Air India Plane Crash: भावुक अपील ने झकझोरा देश… हादसे में मारे गए परिजनों के अंग सलामत लौटाने की मांग

एक और कनेक्शन उनके लकी नंबर 1206 से भी जुड़ रहा है. रूपाणी का निधन उस 12 जून (12/06) को हुआ, जो उनका खास नंबर था. उन्हें यह अंक इतना प्रिय था कि उनकी कार और स्कूटी का नंबर यही है.

VIDEO: ईरान और इजरायल हमले के बीच आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, पतंगे की तरह उड़ते दिखे विमान

अब किस्मत का एक और खेल देखिए.  अहमदाबाद से लंदन के लिए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर AI-171 का उनका यह तीसरा टिकट था. पहला टिकट उन्होंने 19 मई को बुक करवाया था. रूपाणी बीजेपी के पंजाब प्रभारी थे. 19 जून को लुधियाना उपचुनाव के चलते उनको अपना यह टिकट कैंसल करवाना पड़ा था.

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: ‘बेवफा’ सोनम की सच्चाई आई सामने, शिलांग के स्कूटी चालक ने किए चौंकाने वाले खुलासे

रुपाणी ने इसके बाद 5 जून को टिकट करवाया, लेकिन पारिवारिक वजहों से उनको इसे भी कैंसल करवाना पड़ा. आखिरकर उन्होंने 12 तारीख को लंदन का टिकट लिया, लेकिन यह उनका आखिरी सफर साबित हुआ.

SECL में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 14 जून से 7 दिवसीय बूटकैम्प का आयोजन

विजय रूपाणी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना होने से कुछ मिनट बाद क्रैश हो गई थी. प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए. प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन के लिए राजकोट के अलग-अलग हिस्सों से लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. प्रशासन ने भी शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version