राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है. पता चला है कि सोनम ने शिलांग से एक स्कूटी रेंटल पर ली थी, जिसमें जीपीएस लगा हुआ था. सोनम ने स्कूटी के मालिक से कहा था कि वह इसे 25 मई तक वापस कर देगी. इस स्कूटी के जीपीएस से पुलिस को एक अहम सुराग मिला है, जिससे हत्याकांड की जांच में मदद मिल रही है.

SECL में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 14 जून से 7 दिवसीय बूटकैम्प का आयोजन

दरअसल, हत्या के बाद सोनम ने मौका-ए-वारदात से 6 किलोमीटर दूर स्कूटी फेंक दी थी. पुलिस ने GPS लोकेशन से स्कूटी को बरामद कर दिया. स्कूटी की GPS लोकेशन एक जगह काफी देर तक दिख रही थी. उस लोकेशन को देखकर वहां पहुंची, जहां तीनों आरोपी और सोनम हत्या के लिए इकट्ठे हुए. स्कूटी की GPS लोकेशन से पुलिस को वो पूरा रूट मैप मिला, जहां-जहां सोनम गई थी. पुलिस के मुताबिक- ये काफी अहम डिजिटल सबूत है.

सबकुछ आंखों के सामने हुआ, पता नहीं कैसे… विमान हादसे में जिंदा बचे इकलौते शख्स ने सब बता दिया

शिलांग में सोनम ने स्कूटी किराए पर ली थी. स्कूटी के मालिक अनिल ने बताया कि सोनम और राजा 22 मई को आए थे और उन्होंने 4 दिनों के लिए स्कूटी किराए पर ली थी. जब वे समय पर स्कूटी वापस नहीं कर पाए, तो मालिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. स्कूटी में लगे जीपीएस के जरिए पुलिस को पता चला कि स्कूटी करीब 100-150 किलोमीटर चली थी और सोनम और राजा चेरापूंजी और डबल डेकर जैसे स्थानों पर गए थे. जीपीएस लोकेशन से यह भी पता चला कि स्कूटी घटनास्थल के पास भी गई थी. स्कूटी मालिक ने पुलिस को जांच में मदद की है और जीपीएस के जरिए मिली जानकारी ने जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी है.

Gold Price: एक लाख के पार पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी चमकी, जानिए क्या है कारण

  • सोनम (25) को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
  • सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर भाड़े के तीन हत्यारों के जरिये अपने पति की हत्या कराई, ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके.
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.
  • राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे.
  • राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था, जबकि सोनम घटना के बाद से लापता थी.
  • सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाहा समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था.
  • राजा का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी रवाना हुए थे.
  • मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की तहकीकात कर रहा है.
  • पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस इस मामले में अनिवार्य 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर देगी.
Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version