उत्तरप्रदेश
फतेहपुर: हाथ पर बने ओम के टैटू को तेजाब से मिटाने की कोशिश की गई। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा उसका नया नाम राशिद रखा गया। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रहने वाले कुलदीप को अल्फिया से प्यार हुआ।  घरवालों की मर्जी न होने पर भाग कर शादी भी कर ली।

कुछ समय बाद मुस्लिम ससुरालवाले उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगे। अल्फिया के प्यार में उसने खतना भी करा लिया फिर भी पत्नी अल्फिया को उसके घरवाले साथ लेकर चले गए। कुलदीप ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

फतेहपुर के आबूनगर में रहने वाले कुलदीप को सैयदवाड़ा मोहल्ले में रहने वाली अल्फिया से प्यार हो गया। 6 अप्रैल 2023 में दोनों ने शादी कर ली। अपने परिवार से अलग मूसेपुर में रहने लगा। इसके बाद अल्फिया के परिजन और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर उस पर धर्म बदलकर हिंदू से मुस्लिम बनने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद सास फरीदा ने कुलदीप से कहा कि वह खतना करा ले। अल्फिया के प्यार में पागल कुलदीप ने खतना भी करवा लिया। इसके बाद उससे उसका नाम बदलने के लिए भी कहा जाने लगा।

अपनी शिकायत में कुलदीप ने बताया है कि उसके हाथ पर ओम का टैटू बना था, उस पर तेजाब डालकर मिटाने की कोशिश की गई। इसके बाद अल्फिया के घर के कुछ लोग उसे जबरन मौलवी के पास लेकर गए। यहाँ पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका नया नाम राशिद रखा गया। इसके बाद उसकी निकाह करवाया गया। सुन्नत कराई गई।

इस बीच 2 अप्रैल 2025 को अल्फिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके घरवाले देखने के लिए अस्पताल आए। सास ने कहा कि कुछ दिन के लिए अल्फिया को घर ले जा रहे हैं। इसके बाद से ही सास और साले सूफियान ने कुलदीप को अल्फिया और उसके बच्चे से मिलने नहीं दिया। जब कुलदीप को पता चला कि उसके बच्चे को भी मुस्लिम बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है तो वह मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुँचा। उसने शिकायत में कहा कि उसे हिंदू ही रहना है।

इस मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालाँकि संगठनों ने पीड़ित का साथ देने की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदू नेता धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि यह एक सोची समझी साजिश है। इस पर हिंदू संगठन कुलदीप के साथ खड़ा रहेगा।

मामले का संज्ञान लेकर पुलिस जाँच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘ऑपेरशन सिंदूर’ का नन्हा सिपाही! 10 साल के श्रवण सिंह को भारतीय सेना ने किया सम्मानित, पूरी कहानी जानकर आपका भी सीना हो जाएगा चौड़ा

यह भी पढ़ें: पहाड़ी कोरवा आत्महत्या कांड: फरार आरोपी विनोद अग्रवाल की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज, गिरफ्तारी की मांग तेज

यह भी पढ़ें: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली नौकरी, 55 हजार तक मिलेगी सैलरी, 4 जून तक करें आवेदन

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version