लद्दाख: लद्दाख से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लद्दाख के दुरबुक इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई है। इस हादसे में एक अधिकारी और 2 जवानों की मौत हुई है और एक अधिकारी और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में मेडिकल सप्लाई घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ था हादसा

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि लद्दाख के दुरबुक में एक कार के एक चट्टान से टकराने से एक अधिकारी समेत कम से कम चार से पांच भारतीय सैन्यकर्मी घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। राहत बचाव कार्य जारी है।

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न…किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

खराब मौसम की वजह से हो रहे हादसे

बता दें कि लद्दाख में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने दोनों व्यक्तियों को बचाया था और उन्हें आगे के इलाज के लिए कारू के एक अस्पताल भेज दिया था।

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के बाद एक्शन में सरकार, उत्तराखंड में मंदिरों, धार्मिक स्थलों का बनेगा मास्टर प्लान

20 जुलाई को अग्निवीर हुआ था शहीद

वहीं, सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने 21 जुलाई को कहा था कि अग्निवीर हरिओम नागर ने 20 जुलाई को लद्दाख में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। रक्षा स्टाफ ने एक पोस्ट में कहा,“जनरल अनिल चौहान, सीडीएस और भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंक अग्निवीर हरिओम नागर के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। एचक्यू आईडीएस ने कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं; इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भी 21 जुलाई को अग्निवीर नागर के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version