मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में प्रभात मार्केट में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शताक्षी होंडा शोरूम में तैनात 55 साल के चौकीदार रविंद्र की लोहे के भारी-भरकम गेट के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई. यह भयावह दृश्य शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया जो यह बताने के लिए काफी है कि हादसा कितना भयानक और दर्दनाक था.

Kolkata gang rape case: गार्ड को तो धर लिया, लेकिन लॉ कॉलेज के प्रशासन पर अब तक क्या हुआ एक्शन, जानें

घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब रविंद्र शोरूम की सुरक्षा में तैनात थे. तभी अचानक शोरूम का मुख्य गेट भरभराकर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गए. बताया जा रहा है कि गेट पहले से ही जर्जर स्थिति में था, जिसकी मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई थी. चौकीदार की मदद के लिए उस समय कोई नहीं आया और वह तड़पते रहे. उन्होंने उससे बाहर निकलने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए. सुबह करीब 7 बजे जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रविंद्र गेट के नीचे दबा हुए हैं. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी सफलता

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. उनका आरोप है कि शोरूम संचालक की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. परिजनों ने मांग की है कि शोरूम मालिक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए, क्योंकि गेट की स्थिति पहले से खराब थी और इसे नजरअंदाज किया गया.
इस मामले में एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version