नई दिल्ली : बीजेपी की पूर्व सांसद और मालेगांव बम धमाके में हाल ही में बरी हुईं प्रज्ञा ठाकुर ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जांचकर्ताओं ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में पीएम मोदी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य का नाम लेने के लिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ महादेव को समर्पित, काशी में बोले PM मोदी- मैंने वादा पूरा किया

प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा, आरएसएस से जुड़े चार लोगों को फंसाने के लिए उन्हें मजबूर किया गया था। आरएसएस नेताओं में इंद्रेश कुमार का भी नाम शामिल था।

‘अगर सबूतों का एटम बम है तो तुरंत फोड़ देना चाहिए’, राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दी चुनौती

प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को कहा, ”उन्होंने मुझे राम माधव समेत कई लोगों के नाम लेने को कहा था। यह सब करने के लिए मुझे प्रताड़ित किया गया। मेरे फेफड़े जवाब दे गए और मुझे अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। यह सब उस कहानी का हिस्सा होगा, जो मैं लिख रही हूं। सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता है। मैं गुजरात में रहती थी, इसलिए मुझसे पीएम मोदी का नाम लेने के लिए भी कहा गया। हालांकि, मैंने किसी का नाम नहीं लिया, क्योंकि वे मुझसे झूठ बोलने के लिए कह रहे थे।”

देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा और 5 लाख रुपये का जुर्माना

इससे पहले पूर्व एंटी टेरिरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के सदस्य रहे महबूब मुजावर ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया था। उन्होंने कहा था कि टीम के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे आरएसएस चीफ मोहन भागवत को अरेस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन मैंने उसे मानने से इनकार कर दिया। मुजावर ने शुक्रवार को भी यह दावा किया कि इसके पीछे उद्देश्य जांच को गलत दिशा में ले जाकर भगवा आतंकवाद का मामला बनाना था।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version