मनाली: हिमाचल प्रदेश में बारिश ने अपना विकराल रूप ले लिया है. राज्य के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच मनाली में आज सुबह से फिर बारिश शुरू हो गई है. जिससे की लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है. व्यास नदी पहले से ही उफान में है और खूब आतंक मचा रही है. दुकानें बह गईं हैं, इमारतें ढह गईं हैं,  राजमार्ग कट गए और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. मनाली के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई.

दिल्ली-इंदौर फ्लाइट के इंजन में आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

शापिंग कॉम्प्लेक्स बह

मनाली से करीब 20 किलोमीटर दूर नग्गर ग्राम पंचायत में व्यास नदी ने भारी तबाही मचाई है. व्यास नदी के उफान में कई मकान और दुकान ताश के पत्ते की तरह बह गई हैं. नग्गर ग्राम पंचायत के लोग अभी भी सदमे में हैं. यहां एक शापिंग कॉम्प्लेक्स व्यास नदी की चपेट में आ गया है और पानी के साथ बह गया.

Nikki Murder Case: 9 साल की शादी, सिर्फ 9 महीने ससुराल में… निक्की की भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

गांव की एक महिला ने रोते हुए अपने दुख सुनाया और बताया कि कैसे मिनटों में उनकी जीवन बुरी तरह से बर्बाद हो गया. व्यास नदी का पानी अब कम तो हो रहा है, लेकिन तीन गांव को अभी भी ख़तरा बताया जा रहा है. व्यास नदी के किनारों पर बसे कई गांव अब भी खतरे की जद में हैं. व्यास नदी अपना किनारा छोड़कर कुल्लू के पतली कोहुल क़स्बे की ओर बढ़ रही है. जिससे ग्रामीणों में खौफ है. वहीं बेली ब्रिज के आगे का हिस्सा खत्म हो गया है और व्यास नदी अब बेली पुल के नीचे से नहीं बल्कि उसके बगल से बह रही है.

Delhi Crime: कैंची से मां-बेटी की हत्या, आरोपी दामाद फरार, पुलिस जांच में जुटी

बता दें हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 30 अगस्त के बीच वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 320 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग लापता हो गए.  पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण 842 सड़कें बंद हो गई हैं. मनाली शहर में हालात अभी भी नहीं सुधरे हैं.

लोकसभा में आस्था और परंपरा का संगम: संसद में स्थापित होगा भगवान जगन्नाथ के रथ का पवित्र पहिया, लोकसभा अध्यक्ष ने रखा प्रस्ताव

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version