प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में देशवासियों से कई प्रेरणादायक विषयों पर बात की. उन्होंने अपने संबोधन में अंतरिक्ष में भारत की नई उपलब्धियों और समाज के दो महत्वपूर्ण पेशों—डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए)—के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया. पीएम मोदी ने इस एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, “इस समय सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर पर भी हैं. भारत ने एक नया इतिहास रचा है.”

पाकिस्तान ने आत्मघाती कार बम हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, केंद्र सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब

इस संदर्भ में उन्होंने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से अपनी हालिया बातचीत का जिक्र किया, जो इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पीएम ने बताया कि उनकी शुभांशु से बातचीत को देशवासियों ने सुना होगा और यह मिशन कितना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शुभांशु को कुछ और दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में रहना है. इसलिए ‘मन की बात’ के अगले एपिसोड में इस पर हम और अधिक चर्चा करेंगे.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष में गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का हालचाल जाना और कहा कि उनकी यह यात्रा नए युग का शुभारंभ है. पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा, “आप भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं. आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है. जब हम दोनों बात कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं, मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है. अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई देता और शुभकामना देता हूं.”

Kolkata law student gangrape: CCTV फुटेज मिला, कौन हैं मनोजीत, जैब और प्रमित, जानकर होंगे हैरान

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि चंद्रयान की सफलता के बाद देशभर के बच्चों में अंतरिक्ष को एक्सप्लोर करने का जज्बा बढ़ा है और शुभांशु की यात्रा बच्चों को जज्बा देती है. पीएम मोदी ने शुभांशु से कहा कि हमें अपना स्टेशन बनाना है और चंद्रमा पर एस्ट्रोनॉट की लैंडिंग करानी है, इसके लिए आपका यह अनुभव काफी काम आएगा. जवाब में शुभांशु ने कहा कि हर बात का वह बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं.

‘मन की बात’ के एपिसोड के अंत में पीएम मोदी ने 1 जुलाई को मनाए जाने वाले एक विशेष दिन की भी याद दिलाई. यह दिन दो महत्वपूर्ण पेशों—डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—के सम्मान का दिन है. पीएम मोदी ने कहा, “ये दोनों ही समाज के ऐसे स्तम्भ हैं, जो हमारी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं. डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य के रक्षक हैं और सीएम आर्थिक जीवन के मार्गदर्शक हैं.”

पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 की मौके पर मौत, 50 के करीब घायल, 6 की हालत गंभीर

पीएम ने दोनों ही पेशों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और देश भर के डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version