मुंबई: मुंबई में विरार ईस्ट के नारंगी इलाके में बुधवार को रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंज़िला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया था. इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मलबे से 6 लोगों के शव निकाले गए वहीं, कई लोगों ने अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि इस इमारत में करीब 12 परिवार रहते थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर NDRF को भी तैनात किया गया था. राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है.

मंगलवार रात लगभग 12.5 बजे रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा ढहने के बाद से बचाव कार्य 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब तक 17 लोगों के बारे में पता चला है – 14 मृत, एक घायल और दो को बचा लिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है. वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) की शिकायत के बाद पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है.

School Bus Fire: आग का गोला बनी स्कूल बस, समय रहते सभी 17 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन की 2 टीमें पालघर ज़िले के वसई विरार (नारंगी) स्थित रामाबाई अपार्टमेंट में गिरी इमारत के मलबे से राहत और बचाव कार्य करने में जुटी हैं. NDRF की टीम मलबे से अब तक कुल 17 लोगों को बाहर निकाल चुकी है, जिनमें से 2 लोग सुरक्षित है. 14 लोगों की जान चली गई है. वहीं 1 शख्स घायल है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है.

High-Tech हथियार, Digital Funding से आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश, ISI के नए आतंकी प्लान का खुलासा

दबे हुए लोगों को मलबे से निकाला जा रहा

पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने कहा कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की संभावना है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम के अनुसार, जिस ‘चॉल’ पर यह इमारत गिरी, वह घटना के समय खाली थी. एहतियात के तौर पर, आस-पास की सभी चॉलों को खाली करा दिया गया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है. कदम ने बताया कि 2012 में निर्मित रमाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से ढहा हुआ हिस्सा 12 अपार्टमेंट का था. वीवीएमसी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इमारत अवैध थी.

AAP Leader Saurabh Bharadwaj Alleges Criminal Conspiracy: मेरे घर से दस्तावेज चोरी, फोरेंसिक जांच की मांग,आपराधिक षडयंत्र का लगाया आरोप

इमारत पुरानी थी, बारिश की वजह से ढह गई

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत पुरानी थी और बारिश के चलते उसकी दीवारों में दरारें आई थीं. हादसे के वक्त ज्यादातर लोग घरों में ही मौजूद थे, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version