Nikki Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस की सबसे बड़ी गवाह कंचन पहली बार कैमरे के सामने आई हैं। पहले दिन के बाद निक्की की बड़ी बहन कैमरे पर नहीं आ रही थीं। परिवार का कहना था कि कंचन की तबीयत खराब है। काफी कोशिश के बाद परिवार को समझाकर कंचन से बातचीत की गई। कंचन का कहना है उन्हें पुलिस प्रशासन पर और योगी सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा “जो लोग कह रहे है कि मैं गायब हो गई, उनको कहूंगी कुछ भी न बोलें हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है, प्रसाशन जांच कर रहा है।”

No more begging! अब भिक्षाटन पर पूरी तरह रोक, देश का यह राज्य बना भिखारी फ्री; विधानसभा ने पारित किया नया कानून

जब कंचन से पूछा गया कि कुछ लोग कह रहे हैं, विपिन घर के बाहर था, सीसीटीवी में भी यही सामने आया है, आपका क्या कहना है, आग किसने लगाई? इसके जवाब में कंचन ने कहा कि पुलिस ने जांच पड़ताल कर ली है। सिलेंडर फटने से मौत हुई या किसी और वजह से आपको पुलिस से पता लग जाएगा। कंचन का कहना है घर में सब थे विपिन, पिता सतवीर, मां दया और भाई रोहित। सबको फांसी की सजा होनी चाहिए।

निक्की का बेटा मां को याद करता है

कंचन ने कहा कि वह ज्यादा नहीं कहना चाहती। बस, घर के अंदर सभी उपस्थित थे। उसने बार-बार यह बात दोहराई कि उसे योगी सरकार पर भरोसा है। उसने कहा कि निक्की का बेटा मां को मिस करता है। इसके बाद परिवार के लोगों ने ज्यादा बात नहीं करने दी।

High Alert in Bihar: नेपाल सीमा से आए तीन पाकिस्तानी आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

निक्की के पिता ने क्या कहा?

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा कि महिला आयोग आया था, अब स्थानीय विधायक आए हैं। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है, डॉक्टर के बयान लिए हैं। विपिन के ताउ के बेटे देवेंद्र का कहना है कि निक्की ने बताया कि सिलेंडर फटने से आग लगी। सिलेंडर फटता तो घर ऐसा नहीं रहता। वह 70 पर्सेंट जल चुकी थी, बोलने की स्थिति में नही थी। ये बयान देवेंद्र ने डॉक्टर को दिया है न कि निक्की ने। भिखारी सिंह ने कहा कि अस्पताल में निक्की के साथ सिर्फ देवेंद्र था। सतवीर से जान-पहचान पर उन्होंने कहा कि पंचायत में बिचौलिए के रूप में उनसे मुलाकात हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि उनके बेटे रोहित पर मीनाक्षी ने दहेज का आरोप लगाया था। इस मामले को सुलझाने के लिए सतवीर ने 35 लाख रुपये का वादा किया था। यही 35 लाख वह मांग रहा था। इसपर भिखारी सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया और बातों को गोल घुमाने लगे। उन्होंने कहा कि आप समाज से बात कर लो हमे इंसाफ चाहिए। उन्होंने घर के कैमरे बंद रहने पर भी सवाल खड़े किए।

Trump के टैरिफ वार के बीच जिनपिंग से मिलेंगे PM Modi, रविवार को होगी बड़ी बैठक

सीसीटीवी वीडियो में बाहर दिखा विपिन

भाटी परिवार के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी वीडियो में विपिन घटना के समय और 15 मिनट बाद तक घर के बाहर नजर आ रहा है। घर के अंदर भी कैमरे लगे थे, लेकिन जिस फ्लोर में घटना हुई। वहां के कैमरे बंद थे। पड़ोसियों ने भी विपिन को निर्दोष बताते हुए कंचन पर ही आरोप लगाए हैं। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी घटना सामने आएगी। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Operation Mahadev के हीरो से मिले Amit Shah, पहलगाम के कातिलों का सफाया करने वाले जवानों को किया सम्मानित

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version