मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “आदित्य ठाकरे बुर्के में छिपकर कल भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे। उनकी आवाज भी ऐसी है कि उसका फायदा मिलेगा। वो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाएंगे।”

Nepal GEN Z Protest: नेपाल में Gen-Z प्रोटेस्ट के बीच फिर गूंजा ‘कालापानी’ विवाद, 209 साल साल पुराना है विवाद

नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की आवाज की नकल भी उतारी

विवादित बयान देते समय नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की आवाज की नकल भी उतारी और उन पर महिला की आवाज होने का तंज कसा। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नितीश राणे, आदित्य ठाकरे का मखौल उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं नितेश राणे

नितेश राणे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं और वह इसी वजह से सुर्खियों में भी रहते हैं। इससे पहले राणे ने हिंदी भाषा को लेकर हुए विवाद के दौरान भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘अगर उद्धव बीएमसी चुनाव जीते तो मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख बनेगा तो क्या मुंबई के हिंदू सुरक्षित रहेंगे।’

अक्षय कुमार सहित अन्य को हाईकोर्ट का नोटिस, फिल्म जॉली LLB-3 के गाने “भाई वकील है” पर आपत्ति

नितेश राणे ने कहा था, ‘आपको स्कूल बंद करना है तो मदरसों को बंद करके दिखाओ। वहां आतंकवाद की पढ़ाई होती है, तलवारें मिली हैं। वहां कौन मराठी पढ़ता है। कान के नीचे बजाना है, तो मीरा रोड के (मुस्लिम बहुल) नया नगर में बजाएं। वहां सभा लेनी चाहिए थी, वह मराठी अनिवार्य क्यों नहीं। वहां तो शरिया कानून चलता है। अगर उद्धव जीते तो मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख बनेगा तो क्या मुंबई के हिंदू सुरक्षित रहेंगे। जिहादी देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते है।’

नितेश राणे ने दुकानदार को पीटने वालों को गोल टोपी वालों से मराठी बुलवाने की चुनौती दी थी। नितेश राणे ने कहा था कि गरीब हिंदुओं को मराठी नहीं बोलने पर मारा-पीटा जा रहा है, लेकिन दाढ़ी, गोल टोपी वाले लोगों को कोई कुछ नहीं कहता है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी और मनसे कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके अंदर हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड पर लोगों से मराठी बुलवाकर दिखाएं।

नेपाल में नई सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, सुशीला कार्की को दी बधाई

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version