Operation Sindoor : केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि को मंजूरी दे दी है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई घोषणा के बाद लिया गया, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान की गोलाबारी से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

Axiom-4 मिशन: भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान 11 जून को, जानें क्या है Axiom-4 Mission

गृह मंत्रालय ने की त्वरित कार्रवाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत ही गृह मंत्रालय से 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्दी से सहायता मिल सके। इस सहायता राशि का उपयोग जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के 2,060 मकानों के लिए किया जाएगा, जो पाकिस्तान की गोलाबारी से पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सहायता

इसके साथ ही, गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों को समान सहायता राशि दी जाएगी। यह कदम दोनों राज्यों में सीमा पार गोलाबारी से हुए नुकसान के मद्देनजर उठाया गया है।

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: जानिए सोनम की गिरफ्तारी से लेकर अब तक की पूरी कहानी एक क्लिक में

अमित शाह का पुंछ दौरा, अनुकंपा नियुक्ति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे।

धार्मिक स्थलों और व्यावसायिक संपत्तियों को भी नुकसान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में कई बार गोलाबारी की घटनाएं सामने आईं, जिनसे न केवल आवासीय क्षेत्र प्रभावित हुए, बल्कि स्कूलों, धार्मिक स्थलों (गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद) और व्यावसायिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ, जिससे सैंकड़ों परिवार प्रभावित हुए।

सीमावर्ती जिलों से 3.25 लाख लोगों को निकाला गया

प्रशासन ने संभावित घटनाओं का पूर्वानुमान करने और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए। सीमावर्ती जिलों से कुल 3.25 लाख लोगों को निकाला गया, जिनमें से लगभग 15,000 लोगों को भोजन, पानी, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली आदि जैसी सुविधाओं से लैस लगभग 397 आश्रय घर/आवास केंद्रों में ठहराया गया।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की जगह प्राथमिक शाला एन.सी.डी.सी. में ठहराई गईं महिला खिलाड़ी टीमें, अव्यवस्था से नाराज़ — आदेश के बावजूद अधिकारियों ने नहीं दिया सहयोग

मरीजों को इलाज के लिए पुंछ में 62 एंबुलेंस तैनात थीं

सभी सीमावर्ती जिलों में मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए कुल 394 एंबुलेंस तैनात की गईं, जिनमें से अकेले पुंछ जिले में 62 एंबुलेंस तैनात की गईं। स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं, पशुधन, आवश्यक आपूर्ति आदि से संबंधित सेवाओं के लिए कुल 2818 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version