नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को सियासी पारा काफी बढ़ा हुआ था. संसद भवन के मकर द्वार से निकले विपक्षी सांसदों के कदमों में एक अलग ही जोश था. हाथों में तख्तियां, सिर पर सफेद टोपी पहने तमाम दिग्गज विपक्षी नेता मार्च में शामिल हुए. विपक्षी नेता निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक पहुंचना चाहते थे.  लेकिन रास्ता आसान नहीं था.  ट्रांसपोर्ट भवन के पास लगी बैरिकेडिंग ने जुलूस की रफ्तार थाम दी और यहीं से सियासी नारेबाज़ी तेज़ हो गई. कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के नेता कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे थे. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह भी शामिल थे, भले ही उनकी पार्टी हाल ही में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर चुकी है.

ISRO का बड़ा कदम: सैटेलाइट से जुड़ेगा आपका मोबाइल, Superfast Network का मिलेगा फायदा

मार्च के ‘मैन ऑफ दम’ मैच अखिलेश

हालांकि इस विरोध प्रदर्शन में मैन ऑफ द मैच बनकर निकले अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को सबसे पहले पार किया. अखिलेश के कदम के बाद विपक्षी नेताओं में काफी जोश देखने को मिला.

हिरासत में लिए जाने के बाद भी विपक्षी सांसद आक्रमक रहे. महिला सांसदों ने भी मार्च में जमकर हिस्सा लिया. प्रियंका गांधी भी पूरे तेवर में दिखीं.

जैसे-जैसे भीड़ आगे बढ़ी, दिल्ली पुलिस की रोक-टोक और नेताओं के नारे एक साथ गूंजने लगे. बैरिकेड पर चढ़ी कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि और संजना जाटव के तेवरों ने माहौल और गर्मा दिया.  पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. 

कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि और संजना जाटव पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर खड़ी हो गईं और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए. विपक्षी नेताओं की तरफ से उग्र प्रदर्शन किया गया.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पर मार्च का हिस्सा बने. आप ने हाल में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी. मार्च शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी ने भी इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मांगी है.

CBSE का बड़ा फैसला: 9वीं कक्षा में होगा ‘Open Book Exam’ इन 7 पॉइन्ट में समझिए CBSE ने किए क्या-क्या बदलाव

राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में कथित धांधली का आरोप लगाए जाने और इस संबंध में कुछ खुलासे करने का दावा किए जाने के बाद विपक्षी दलों का यह पहला विरोध प्रदर्शन है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए सात अगस्त को आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके ‘‘वोट चोरी” का मॉडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है.

उन्होंने दिल्ली में संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े प्रस्तुत किए थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version