कोलकाता: सेना की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासी श्रमिकों पर अत्याचार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के मंच को गिराने के एक दिन बाद कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में सेना के एक ट्रक को रोक लिया. ट्रक चला रहे जवान के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे राइटर्स बिल्डिंग के सामने हुई.

गर्व का पल: भारत की पहली स्वदेशी चिप लॉन्च, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

हो सकता था बड़ा हादसा? 

उन्होंने कहा,  ‘वाहन इतनी तेज रफ्तार से चल रहा था कि मोड़ लेते समय एक बड़ा हादसा हो सकता था. कोलकाता पुलिस के कमिश्‍नर मनोज वर्मा का वाहन ट्रक के पीछे चल रहा था.’ कोलकाता पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी में वीडियो में यातायात अधिकारियों की ओर से ट्रक को रोके जाने से लेकर तक की घटनाओं को दर्शाया गया है. वीडियो में सेना का वाहन बीबीडी बाग नॉर्थ रोड के बाएं किनारे पर राइटर्स बिल्डिंग ट्रैफिक सिग्नल पर धीमा होता हुआ दिखाई देता है. यहां से उसने अचानक दक्षिण की ओर दाहिनी ओर मुड़ने का प्रयास किया.

वीडियो के अनुसार, ट्रक वर्मा की कार से टकराने से बाल-बाल बच गया और यह दुर्घटना से बचने के लिए सिग्नल पर दाहिनी ओर से तेजी से आगे निकल गया. वर्मा का वाहन सेना के ट्रक के पीछे चल रहा था. व्यस्त चौराहे पर यातायात का प्रबंधन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने ट्रक को तेजी से जाते हुए देखा और उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसे रोक दिया. चौराहे पर लगे यातायात संकेतों में वाहनों को सड़क के बाएं किनारे से दाहिनी ओर मुड़ने से मना किया गया था.

बैंक में सेंधमारी: SBI ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख नकद की बड़ी चोरी

सेना ने किया इनकार 

सेना के अधिकारियों के अनुसार, ट्रक कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम से बीबीडी बाग के पास ब्रेबोर्न रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि सेना के दो जवानों को ले जा रहे ट्रक को बाद में हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने ले जाया गया. उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फोर्ट विलियम के अधिकारी भी घटना के बारे में पुलिस से बात करने के लिए पुलिस थाने पहुंच गए हैं. सेना के अधिकारियों ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने वाहन को राइटर्स बिल्डिंग के पास मोड़ते समय रोका था. उन्होंने कहा कि यातायात के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है.

ममता बनर्जी ने लगाया आरोप 

मंगलवार को हुई इस घटना से के स्थल से कुछ ही दूरी पर सेना के अधिकारियों ने मध्य कोलकाता के मायो रोड पर गांधी प्रतिमा के पास बनाए गए तृणमूल कांग्रेस के मंच को सोमवार को इस आधार पर तोड़ना शुरू कर दिया था कि पार्टी ने कार्यक्रम की अनुमति की अवधि पार कर ली थी. मायो रोड रक्षा बलों के स्वामित्व और प्रशासन वाला क्षेत्र है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने भाजपा पर तृणमूल के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ‘भारतीय सेना का दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया था.

अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version