किशनगंज: बिहार के किशनगंज में चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करने के दौरान अपना आपा खो दिया। उन्होंने JDU के राष्ट्रीय महासचिव को लेकर विवादित टिप्पणी की। प्रशांत किशोर ने JDU के राष्ट्रीय महासचिव की तुलना कुत्ते से की है।

उज्जैन में हादसा: शिप्रा में कार गिरी, टीआई-एसआई के शव मिले; लेडी कॉन्स्टेबल की तलाश जारी

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

दरअसल पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से पूछा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने आपके ऊपर शराब माफियाओं से मिली भगत का आरोप लगाया है। इस सवाल पर प्रशांत किशोर भड़क गए और JDU के राष्ट्रीय महासचिव की तुलना कुत्ते से कर दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि सड़क पर चलने वाले कुत्ते की बातों का वो जवाब नहीं देते हैं।

बता दें कि प्रशांत किशोर बदलाव यात्रा को लेकर रविवार की देर शाम किशनगंज पहुंचे थे। शहर के अंजुमन इस्लामिया प्रांगण में उन्होंने बदलाव सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने सभा में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों को पैगम्बर मोहम्मद साहब के साथ-साथ धर्म का हवाला देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

शर्मनाक! Birthday मनाने के बहाने युवती के साथ किया गैंगरेप, Kolkata की ये घटना आपको हिलाकर रख देगी

भाजपा सांसद संजय जायसवाल को लेकर भी भड़के

पत्रकारों ने जब प्रशांत किशोर से पूछा कि भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आपके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। इस पर पीके ने कहा कि संजय जायसवाल जैसे 100 नेता भी आ जाएं तो वो डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वो शहर की तरफ भागता है और संजय जायसवाल जैसे लोग प्रशांत किशोर को नोटिस भेजते हैं।

महाराष्ट्र के बाद बंगाल में भाषा विवाद गरमाया, ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला; पढ़ें पूरा मामला

जेडीयू को 25 सीटें नहीं आएंगी- पीके

वहीं प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि आपने कहा है कि जेडीयू को 25 सीट आईं तो राजनीति छोड़ देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे बंगाल में भाजपा को 100 सीट नहीं आईं, उसी तरह बिहार में भी जेडीयू को 25 सीट नहीं आएंगी और वो राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे।

प्रशांत किशोर ने सियासत की वैतरणी पार करने के लिए न सिर्फ खुद मुस्लिम टोपी पहनी बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच उनके कार्यकर्ताओं द्वारा टोपी का वितरण किया गया। सभा में आने वाले लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी, जहां जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी और लोग धक्का मुक्की करते नजर आए। लोगों ने कहा कि खाना खिलाने और 500 रुपया देने की बात हुई थी लेकिन सिर्फ नाश्ता दे दिया गया है जबकि वो पूर्णिया और अररिया जिले से लंबी दूरी तय करके यहां पहुंचे हैं।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version