कर्नाटक के बल्लारी जिले के तालूर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम में बीती रात लाखों की लूट की वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने एटीएम में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का फायदा उठाया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने एटीएम स्थल पर गहन जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि लूट में कितनी रकम चुराई गई है।

मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी किया

शहर में सक्रिय है गिरोह, दहशत में लोग

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से शहर में एक शातिर गिरोह एक्टिव है, जो विभिन्न चोरी और डकैती की घटनाओं में शामिल है। इस ताजा घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख इलाकों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होना अपराधियों के लिए एक खुला निमंत्रण है। सीसीटीवी कैमरे लगवाना बेहद जरूरी हो गया है।

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए और ऐसे स्थानों पर सर्विलांस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जहां अपराधी आसानी से वारदात कर सकते हैं।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके… सुबह-सुबह हिली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस जांच में जुटी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

फिलहाल, इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही चोरी गई रकम बरामद हुई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और संभावित गिरोह की गतिविधियों और उनके मूवमेंट पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version