कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बुधवार को झारखंड के चाईबासा में एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी साल 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश हुए हैं। कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

राज्यसभा में हंगामा हावी: 12 दिनों में सिर्फ दो बिल पास, 41 घंटे से ज्यादा वक्त बर्बाद

क्या है राहुल गांधी पर आरोप?

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला प्रताप कुमार नाम के शख्स ने दायर किया है। शख्स का आरोप है कि राहुल गांधी ने साल  2018 में चाईबासा में एक रैली के दौरान अमित शाह के खिलाफ मानहानिपूर्ण बयान दिए थे। प्रताप कुमार चाईबासा में मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर अमित शाह की छवि को खराब करने के मकसद से मानहानिकारक बयान दिए थे।

‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन आज: गृह मंत्रालय समेत कई विभाग एक ही छत के नीचे होंगे संचालित

चाईबासा में सुरक्षा बढ़ाई गई

कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टाटा कॉलेज ग्राउंड में एक हेलीपैड बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक, अदालती कार्यवाही के बाद राहुल गांधी रांची लौट जाएंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को झारखंड पहुंचे थे। इसी के बाद बुधवार को वह मानहानि के मामले में चाईबासा की कोर्ट में पेश हुए।

छत्तीसगढ़ : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर चोरी, हाथी की मूर्ति गायब, पुलिस जांच में जुटी 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version