Rahul Gandhi’s Big Statement:  बिहार की राजनीति अब एक नए मोड़ में पहुंच गई है। ये नया मोड़ गाली-गलौज और अश्लील भाषा का है। दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इसके विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पटना के कांग्रेस कार्यालय में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। इस मामले में आज राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

Patna Political Clash: राहुल की रैली में PM मोदी के अपमान पर BJP-कांग्रेस वर्कर्स में झंडों-डंडों से भिड़ंत

असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सत्य और अहिंसा के आगे… असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते हैं। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।’

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरबाजी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। गाड़ियों के शीशे तोड़े और लाठियां चलाईं। वहीं, बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव शुरू किया।

PM Modi Japan Visit : जापानी महिलाओं ने दिखाया खांटी भारतीय अंदाज, राजस्थानी पोशाक में गाया लोकगीत, पीएम मोदी का स्वागत

राहुल गांधी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

दरभंगा मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के गांधी मैदान थाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

बीजेपी ने इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला और ‘भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी हताशा और स्तरहीनता को दर्शाता है।

Uttarakhand में फिर टूटा कुदरत का कहर, Rudraprayag और Chamoli में बादल फटने से सैलाब, भारी तबाही की खबरें

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version