Raipur murder case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास एक ट्रंक में लाश मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है…दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. दूसरी तरफ रायपुर पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है जिसमें दोनों आरोपी बाजार में ट्रंक की खरीदारी करते दिख रहे हैं. रायपुर के SSP लाल उम्मेद सिंह ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि दोनों आरोपियों को रायपुर लाकर पूछताछ की जाएगी तभी सारा सच सामने आएगा. उन दोनों को रायपुर लाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है.

छिप नहीं पाएंगे भारतीयों का खून बहाने वाले, 22 मिनट में झुकाया; PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश

पहले मारा, सूटकेस में डाला फिर सीमेंट भरकर जमा दी लाश

पुलिस ने मारे गए युवक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के तौर पर की है. आरोपी अंकित उपाध्याय पेशे से वकील और रायपुर में ही प्रैक्टिस करता है. ऐसी आशंका है कि दोनों से मारे गए शख्स का पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था. इसी विवाद में उसकी हत्या की गई. हत्या के बाद सबूत मिटाने के मकसद से पहले उसके शव को सूटकेस में डाला गया और फिर उस पर सीमेंट भरकर लाश को जमा दिया गया. इसके बाद उसे  डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 में किसी सूनसान जगह पर फेंक कर दोनों आरोपी फरार हो गए. सुनसान इलाके में ट्रॉली बैग और बंद पेटी में मिले शव ने मेरठ में दो महीने पहले हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड की याद ताजा कर दी है. जिसमें सौरभ की हत्या के बाद उसके शव को ड्रम में डाला और उसमें सीमेंट डाल दिया था.

ट्रंक विक्रेता ने बताई ये बात

मामले की तफ्तीश करती हुई रायपुर पुलिस ट्रंक विक्रेता तक पहुंची.  पता चला कि ट्रंक गोलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गई थी. इस पर हब्बू भाई लिखा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रंक विक्रेता ने बताया कि एक युवक और युवती ने सोमवार की सुबह ट्रंक खरीदा था. विक्रेता ने संदिग्धों के हुलिए भी पुलिस को बताए. इसी के बाद पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन में पता चला की दोनों आरोपी रायपुर से दिल्ली फरार हो गए. जिसके बाद रायपुर पुलिस के आग्रह पर दिल्ली पुलिस ने दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा.

8 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद

फर्जी नंबर प्लेट कार का एंगल क्या है?

रायपुर पुलिस को इस मामले में एक ऑल्टो कार का भी पता चला जिसमें सवार होकर दोनों आरोपी शव को ठिकाने लगाने गए थे. जांच में पता चला कि इस कार का नंबर भी फर्जी था. फिलहाल पुलिस ने कार और उस स्कूटी को भी बरामद कर लिया है जिसमें बैठकर वे ट्रंक खरीदने गए थे. रायपुर पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारी जानकारी साझा करेगी.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version