नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के आचरण की आलोचना की. उन्होंन इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक बताया. रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष जैसे विषयों को दलीय राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए. विपक्ष इस चर्चा में भाग ले सकता था और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए रचनात्मक सुझाव दे सकता था.

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर एक विशेष चर्चा आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने वाला था और विपक्ष से सहयोग की अपील की थी, उनसे राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर एक राष्ट्रीय नायक का सम्मान करने का आग्रह किया था, लेकिन जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कार्यवाही बाधित हुई और सभापति को दिन भर के लिए सदन स्थगित करनी पड़ी.

IND vs PAK: एशिया कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी पाकिस्तान, अब किसी दूसरी टीम को मिल सकता है मौका

उन्होंने आगे कहा, “यह चर्चा भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका पर थी, जो राष्ट्रीय उपलब्धि, देश के गौरव, स्वाभिमान और भविष्य में वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की संभावनाओं से जुड़ी है. विपक्ष ने जिस तरह से इसमें बाधा डाली, आज उनका व्यवहार बेहद निराशाजनक था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में जिन अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छू रहा है, वह उल्लेखनीय है. विपक्ष इस चर्चा में भाग ले सकता था और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की रचनात्मक समीक्षा, आलोचना और सुझाव दे सकता था.”

उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने PM Modi से की मुलाकात

राजनाथ सिंह ने कहा, “अंतरिक्ष जैसे विषय, जो 21वीं सदी में भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक दृष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, उन्हें कम से कम दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए.”

वहीं आसन पर बैठे भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, “आप रोज़ पोस्टर और बैनर लेकर आते हैं. पूरा देश देख रहा है. यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है, लेकिन आप इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा ही नहीं करना चाहते.” लेकिन जब इन सब बातों से भी बात नहीं बनी, तो सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version