मध्य प्रदेश: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब रतलाम कनेक्शन सामने आया है। इस मामले में शिलांग पुलिस और इंदौर SIT (विशेष जांच दल) की संयुक्त टीम शनिवार को मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स और दो युवतियों को लेकर रतलाम पहुंची। टीम ने शहर की मांगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के निवास पर दबिश दी और गहन तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स ने हत्याकांड के बाद रतलाम में कुछ आभूषण बेचे थे। इस इनपुट के आधार पर रतलाम में जांच की जा रही है। एसआईटी टीम को हत्याकांड से जुड़े गहनों और अन्य सबूतों की तलाश है।

भारत-पाक सीमा के पास मिला युवक और नाबालिग युवती का शव, पाकिस्तानी ID और सिम कार्ड बरामद

सिलोम जेम्स के ससुराल पहुंची पुलिस

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सिलोम जेम्स की पत्नी के रतलाम स्थित मायके यानी उसके ससुराल में भी जांच की। स्थानीय पुलिस भी इस पूरी कार्रवाई में शिलांग और इंदौर पुलिस की टीम की मदद कर रही है। फिलहाल, इस जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से राजा रघुवंशी हत्याकांड में और भी अहम खुलासे होंगे।

पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश

सिलोम पर सोनम का बक्सा छिपाने का आरोप

दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स पर सोनम का बक्सा छिपाने का आरोप है। जेम्स पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का बैग छिपाने का आरोप है। सोनम ने यह बैग इंदौर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था। जानकारी के अनुसार, सिलोम जेम्स ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी, जहां सोनम रुकी थी और उसने घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान वहीं रखा था। पुलिस ने इस बिलडिंग के सुरक्षा गार्ड बल्ला अहिरवार को भी गिरफ्तार किया है।

Shefali Jariwala Death Cause: एंटी-एजिंग दवाएं बनीं मौत की वजह? शेफाली जरीवाला केस में बड़ा खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कब क्या हुआ?

  • मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता हो गए।
  • 2 जून को राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला।
  • इसके बाद खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या कर दी गई।
  • इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया।
  • इसके बाद इस हत्याकांड में कई अन्य गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और ब्लिडिंग का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है।
  • सोनम ने 8 जून को देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, जबकि कुशवाह सहित चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था।
  • राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उसकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे।
Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version