दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने की खबर आ रही है. घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है. बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान इमारत में कई लोग मौजूद थे. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं. इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश रिपोर्ट: हादसे से पहले क्या हुआ? आखिरी समय पायलटों के बीच क्या बात हुई, AAIB की जांच रिपोर्ट आई सामने

दमकल विभाग के अनुसार घटनास्थल पर अब तक 6 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि 5 से छह लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

दिल्ली अग्निशमन सेवा प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में बताया कि सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक इमारत ढह गई.इससे पहले अप्रैल में, दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक चार मंजिला इमारत के ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और 13 अन्य को बचा लिया गया था. एक अधिकारी ने इसे “पैनकेक पतन” बताया कि जिसमें, उनके अनुसार, बचने की संभावना काफी कम है.

NSA अजीत डोवल का बड़ा बयान, बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कोई नुकसान नहीं, विदेशी मीडिया ने झूठी खबर फैलाई’

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version