नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को संजय भंडारी केस में फिर से समन भेजा है। ईडी ने वाड्रा को केस के बारे में पूछताछ के लिए कल का समन भेजा है। आपको बता दें कि पिछले मंगलवार को भी ED ने रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था लेकिन तब वाड्रा ने पूछताछ ज्वाइन नहीं की थी। इस कारण अब ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है और वाड्रा को 17 जून को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है।

रैश ड्राइविंग पर जताई आपत्ति, तो रैपिडो ड्राइवर ने महिला को बीच सड़क जड़ा थप्पड़; VIDEO वायरल

ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी

दरअसल, ये पूरा मामला संजय भंडारी केस से जुड़ा हुआ है जो कि एक हथियार सलाहकार है और ब्रिटेन में रहा है। संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी। इस केस की जांच PMLA के तहत की जा रही है। इससे पहले वाड्रा को 10 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वाड्रा ने नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण की बात कही थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड जांच कराई थी।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जलते विमान से मोबाइल लेकर बाहर निकले रमेश विश्वास, वायरल हुआ चौंकाने वाला VIDEO

क्या है संजय भंडारी केस?

दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया है कि “संजय भंडारी ने साल 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था। इस घर का रिनोवेशन रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार कराया गया था और उन्होंने ही इसके लिए धन मुहैया कराया था।” हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है और इस बात से इनकार कर दिया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लंदन में कोई संपत्ति है। उन्होंने आरोपों को ‘राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

तेज धमाके से दहली पटाखा फैक्ट्री, दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की जान गई

अभी कहां है संजय भंडारी?

साल 2016 में इनकम टैक्स ने दिल्ली में छापेमारी की थी। इस दौरान संजय भंडारी लंदन भाग गया था। PTI के मुताबिक, ब्रिटेन की एक अदालत ने हाल ही में भंडारी को भारत सरकार द्वारा प्रत्यर्पण मामले में बरी करने के खिलाफ देश के उच्चतम न्यायालय अपील करने की अनुमति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इस कारण भंडारी को भारत लाए जाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है।

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version