मोहाली: पंजाब के मोहाली के सेक्टर-68 में एचडीएफसी बैंक शाखा में आए इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजदीप के रूप में हुई है. जिसने 45 बोर पिस्टल से खुदकुशी की. वो मूल रूप से मोगा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि राजदीप ने बैंक के बाथरूम में खुदकुशी की है. उसने अपने सिर पर गोली मारी. पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की है. बताया जा रहा है कि राजदीप इमिग्रेशन कंपनी का मालिक था और सेक्टर-80 में किराये के घर पर रहता था. उसकी सेक्टर -82 में ओवरलैंड नाम से इमिग्रेशन कंपनी है.

Nepal Protest News: Gen Z प्रदर्शन के बीच नेपाल में अस्थायी सरकार के गठन की कोशिशें तेज, कर्फ्यू में बढ़ोतरी और महंगाई में तेजी की आशंका

सुसाइड नोट भी बरामद हुआ

दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजदीप नाम के शख्स ने एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. राजदीप के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें उसने पंजाब पुलिस के AIG गुरजोत सिंह पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. राजीव ने वीडियो में कहा कि AIG ने उसको और उसके परिवार को धमकी दी है और वो लगातार उन्हें परेशान कर रहा है. इसलिए वो खुदकुशी कर रहा है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. गुरजोत सिंह कलेर के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है.

SIR: देशभर में SIR चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग जल्द करेगा प्रक्रिया शुरू

पंजाबी में लिखे सुसाइड नोट में राजदीप ने सबसे पहले अपने पिता, पत्नी और बेटे से माफी मांगी है. राजदीप ने लिखा है पिताजी मुझे माफ कर देना है. छवि तुम भी मुझे माफ कर देना. मेरे पास और कोई चारा नहीं बचा. 4 लोगों ने मेरे सारे पैसे लूट लिए और धमकियां दे रहे हैं. साथ मिलकर काम करने वाले समीर, रिंकू और साइना ने धोखा दिया है. रिंकू और साइना ने 40 लाख का नुकसान किया.

नेपाल के बाद फ्रांस में भी बवाल, राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, हिंसा ने लिया विकराल रूप

नोट में आगे लिखा है समीर अग्रवाल से 2.46 करोड़ रुपये लेने हैं, तो ये 3.5 करोड़ गुरदियाल अंकल का है. चार महीने से पैसे मांग रहा हूं नहीं दे रहा. पापा ये सारा कुछ मेरे पार्टनर थिंद सर को पता है कि मेरा कोई ज्यादा लेन-देन नहीं है जो थोड़ा हिसाब है, वो थिंद सर को पता है.

 

Share.

Contact Us

Office Address – Plot no .225 Narmada Complex, Sada Colony, Jamnipali, Korba, Chhattisgarh

Mobile Number – 9755065000
Email : bharattimes24k@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 bharattimes24.com. All Rights Reserved. Made By Nimble Technology

Exit mobile version